मुंबई: रेस्ट रूम में 8 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण, स्थानीय लोगों का हंगामा... विधानसभा स्पीकर को घेरा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शौचालय के अंदर 8 साल की बच्ची का यौन शोषण सिक्योरिटी गार्ड ने किया. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर आए.

Advertisement
घटना के विरोध में लोगों ने सड़क किया जाम.  (Photo: Representational ) घटना के विरोध में लोगों ने सड़क किया जाम. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

दक्षिण मुंबई के पायधोनी इलाके में एक रेस्ट रूम (शौचालय) के अंदर 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में रविवार को एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया. एक एजेंसी के मुताबिक इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है और शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

इस घटना से भारी आक्रोश फैल गया और सैकड़ों लोग पायधोनी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा होकर आरोपी के लिए कड़ी सज़ा की मांग करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर जब महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाए.

मौके पर तैनात है भारी पुलिस बल
अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क जाम कर दी, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ. लेकिन बाद में पुलिस ने भीड़ को हटा दिया और स्थिति सामान्य कर दी. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के तनाव या अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Advertisement

NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने 'X' पर एक पोस्ट में नाबालिग के साथ हुए कथित उत्पीड़न को "चौंकाने वाली और बेहद गंभीर" घटना बताया. यह घटना पुणे जिले के नसरापुर मामले में सज़ा सुनाए जाने के कुछ ही समय बाद हुई है, जिसमें तीन साल के बच्चे के साथ रेप और हत्या हुई थी. पवार ने कहा कि ऐसे सभी मामलों में "तेज़ी से न्याय न मिलने" के कारण कानून का डर कम हो गया है. उन्होंने ऐसे मामलों की सुनवाई जल्द पूरी करने और 'शक्ति एक्ट' को तुरंत लागू करने की मांग की, जिसमें ऐसे अपराधों के लिए कड़े प्रावधान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »