पब्लिक टॉयलेट में ताका-झांकी कर रहा था युवक, महिला ने देखा तो मचा दिया शोर, तुरंत भागा आरोपी

महाराष्ट्र के ठाणे में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां पब्लिक टॉयलेट की देखरेख करने वाले युवक ने बाथरूम में ताक-झांक की. इस दौरान जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पब्लिक टॉयलेट में ताका-झांकी कर रहा था युवक. (Photo: AI) पब्लिक टॉयलेट में ताका-झांकी कर रहा था युवक. (Photo: AI)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 14 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां 27 साल का युवक पब्लिक टॉयलेट में झांक रहा था. इस दौरान जब महिला ने युवक को देखा तो उसने शोर मचा दिया. इस पर युवक मौके से फरार हो गया. महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, आरोपी करिबुल साबिद शेख पब्लिक टॉयलेट की देखरेख करता था. आरोप है कि वह महिला जब बाथरूम में नहा रही थी, तब वह बाथरूम में ताक-झांक कर रहा था. जब महिला ने देखा कि एक युवक झांक रहा है तो डर और गुस्से में आकर उसने शोर मचा दिया.

इसी बीच आरोपी फरार हो गया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. इसके बाद बाहर आकर पीड़ित महिला ने पूरी बात बताई. लोगों ने आसपास आरोपी युवक की तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा. इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

यह भी पढ़ें: शराब पीकर ट्रेन में महिला से की छेड़छाड़, अगले स्टेशन पर पुलिस कर रही थी इंतजार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक शौचालयों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरते जाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को और सख्त नजर रखनी चाहिए. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और निगरानी की जरूरत है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »