महाराष्ट्र के धुले में वोटिंग के दिन 10 हजार किलो चांदी सीज, करोड़ों में है कीमत

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच धुले जिले में एक ट्रक से 10 हजार किलो से ज्यादा चांदी सीज कर दी गई. जब्त की गई चांदी की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग और चुनाव आयोग के अधिकारियों को दे दी गई थी.

Advertisement
महाराष्ट्र के धुले में 10 हजार किलो चांदी सीज  महाराष्ट्र के धुले में 10 हजार किलो चांदी सीज

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 21 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

महाराष्ट्र के धुले जिले में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच एक ट्रक से 10 हजार किलो से ज्यादा चांदी सीज की गई. एक अधिकारी ने कहा कि रूटीन चेकिंग के दौरान थालनेर थाना इलाके में नागपुर की ओर जा रहे ट्रक से यह चांदी सीज की गई. 

राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई. इसी दौरान धुले जिले में एक ट्रक से चेकिंग के दौरान 10 हजार 80 किलो चांदी बरामद हुई, जिसे सीज कर दिया गया. बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. 

Advertisement

नागपुर की ओर जा रहा था ट्रक

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नासिक के स्पेशल पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान बुधवार सुबह करीब छह बजे थालनेर थाना इलाके में नागपुर की ओर जा रहे ट्रक से यह चांदी जब्त की गई. इसको लेकर पुलिस ने चुनाव अधिकारियों और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित कर चांदी को सीज कर दिया था. 

अब नागपुर में जब्त हुआ 14 करोड़ का सोना, कल पकड़ी गई थी 80 करोड़ की चांदी! वोटिंग से पहले महाराष्ट्र में एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन

15 अक्टूबर से अबतक 107 करोड़ की अवैध चीजें सीज  

अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया, चांदी का स्वामित्व एक बैंक के पास है. सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 15 अक्टूबर से  राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने प्रवर्तन गतिविधियों के तहत 706.98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. चुनाव अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इनमें अवैध नकदी, शराब, नशीले पदार्थ और कीमती सोना-चांदी जैसी धातुएं शामिल हैं. 

Advertisement

Mumbai Silver Bricks Seized: मुंबई के विक्रोली में वैन से साढ़े छह टन की चांदी की ईंटें जब्त, करोड़ों में है कीमत

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »