महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर का आज फाइनल राउंड, उद्धव के 6 बागी MP शिंदे की सेना में होंगे शामिल

उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर सकते हैं. बागी सांसदों को आदित्य ठाकरे ने सदस्यता से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.

Advertisement
आदित्य ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) में टूट के लिए बीजेपी को घेरा (Photo: PTI) आदित्य ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) में टूट के लिए बीजेपी को घेरा (Photo: PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली/ मुंबई ,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) में अब फिर से टूट हो गई है. शिवसेना के छह सांसदों ने पार्टी से बगावत कर अपना अलग गुट बना लिया है. महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर अब फाइनल राउंड में है. उद्धव की पार्टी के बागी सांसद आज एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं.

Advertisement

उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद शाम 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसकी पुष्टि मंत्री प्रताप सरनाइक ने कर दी है. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में होगी. ताजा अपडेट्स...

-बागी सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस तीन बजे से होगी. पहले कहा जा रहा था कि बागी सांसद दो बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

-यशवंत राव चव्हाण सेंटर में उद्धव ठाकरे की पार्टी के बागी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

शिवसेना (यूबीटी) में इस टूट को लेकर आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि इन्होंने आम आदमी पार्टी को तोड़ा, तृणमूल कांग्रेस को तोड़ा और शिवसेना को तोड़ रहे हैं.

उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के विधायक हमारे साथ हैं. आदित्य ठाकरे ने कहा कि जिंदगी भर यही करते रहो, काम कब करोगे, शासन कब करोगे. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ये कहते हैं कि सांसद लेकर जाएंगे, विधायक लेकर जाएंगे, एमएलसी लेकर जाएंगे. हम लड़ेंगे, अकेले लड़ेंगे. हमने लोगों के दिल जीते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गद्दारों को टिकट देना गलती थी, जनता से माफी मांगता हूं', पार्टी में टूट पर बोले उद्धव ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की चुनौती दी और कहा कि ये सभी उद्धव ठाकरे के चेहरे पर जीते थे. उन्होंने बागी सांसदों पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी लॉयल्टी, आपकी निष्ठा बिकने के लिए है. शर्मनाक. आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार दुर्भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है. जनता के पैसे का राजनीतिक उपयोग हो रहा है.

यह भी पढ़ें: अस्तित्व की जंग: फडणवीस-शिंदे के चक्रव्यूह में फंसे उद्धव, आज दोपहर बड़ा फैसला, 6 सांसदों पर टिकी नजर

गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों ने हाल ही में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपकर अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की थी. ओम बिरला को सौंपे पत्र पर छह सांसदों के हस्ताक्षर हैं. ये सांसद संजय राउत के उस बयान से नाराज बताए जाते हैं, जिसमें उन्होंने क्षेत्रीय दलों को यह सलाह दी थी कि उनको कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »