मुंबई: जिया अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग, बचाव अभियान जारी

इससे पहले गुरुवार देर रात मुंबई के मरोल इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हैं. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • मुंबई,
  • 05 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

मुंबई में आग लगने की एक और घटना सामने आई है. ये आग मुंबई के जिया अपार्टमेंट में आग लगी है. दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं. आग अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी. बेसमेंट में कपड़ा कारखाना है. कुछ मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है. वहीं नागपाड़ा में कुछ सड़कों पर यातायात बंद कर दिया.

Advertisement

बता दें कि बुधवार रात मुंबई के मरोल इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हैं. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है.

मुंबई के मरोल इलाके की मैमून मंज़िल नामक एक रिहायशी इमारत में तीसरी मंजिल पर आग लग गई. घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की थी. दमकल की 8 गाड़ि‍यों की मदद से आग को बुझा दिया गया. इमारत के सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. 

पिछले हफ्ते ही मुंबई के कमला मिल्स इलाके के एक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में करीब 55 लोग घायल हो गए थे. हादसे के बाद रेस्तरां मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया और प्रशासन अपनी कार्रवाई कर रहा है. पब में आग देर रात करीब 12 से साढ़े 12 बजे के बीच लगी थी.

Advertisement

यहां पर खुशबू नाम की लड़की की बर्थडे पार्टी चल रही थी, इसी कारण यहां पर काफी भीड़ थी. हादसे में खुशबू की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अपने दोस्तों के साथ खुशबू 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करने आई थी. उसने 12 बजे केक काटा. सभी दोस्त खुशबू की बर्थडे पार्टी की खुशियां मना रहे थे कि तभी 12.30 बजे पब में आग फैल गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »