महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव में राज ठाकरे का गेम ओवर! बैकफुट पर MNS... इतने पर सिमट कर रह गई पार्टी

महाराष्ट्र में विधानसभा के बाद अब नगर महापालिका के चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे को करारी मात मिली है. राज ठाकरे उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे, उसके बाद भी बीएमसी में दहाई का अंक नहीं पार कर सके.

Advertisement
महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी को करारी हार (Photo-ITG) महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी को करारी हार (Photo-ITG)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:21 AM IST

मुंबई की सियासत पर बीजेपी का कब्जा हो गया है. महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका में हुए चुनाव में बीजेपी का पल्ड़ा भारी रहा. बीजेपी गठबंधन को बीएमसी में बहुमत मिल गया है. इसके अलावा नागपुर से लेकर पुणे तक में बीजेपी अपना मेयर बनाती दिख रही है जबकि ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी पूरी तरह से फेल नजर आ रही है.

Advertisement

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर जीत गई है. ठाकरे ब्रदर्स जलवा नहीं दिखा पाए.

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव राज ठाकरे का प्रदर्शन

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका क्षेत्र में कुल 2868 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं. रात तक 2,833 सीटों के नतीजे आए. इसमें बीजेपी-1,400 पर जीत गई. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 397 पर विजयी रही. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के खाते में 153 सीटें आईं. एनसीपी 160 पर रही. वहीं, कांग्रेस को 324 सीट मिलीं. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस 12 सीट पर आगे है. 

मुंबई की कुल 227 सीटों में से राज ठाकरे की पार्टी को सिर्फ 6 पर जीत मिली. महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे. इसके बावजूद उनकी पार्टी को करारी मात खानी पड़ी है.

Advertisement

राज ठाकरे की पार्टी का सिंगल डिजिट पर सीमित

कल्याण-डोंबिवली में 122 सीटे हैं. बीजेपी और शिंदे की शिवसेना को बहुमत मिलता दिख रहा. राज ठाकरे की पार्टी को पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 

ठाणे की 131 सीटों में से राज ठाकरे की पार्टी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है.

नवी मुंबई की 111 सीटों में से राज ठाकरे की पार्टी को सिर्फ एक सीट पर बढ़त है. 

नासिक की 122 सीटों में से राज ठाकरे की मनसे एक सीट पर आगे चल रही है. 

अहिल्यानगर  की नगर महापालिका क्षेत्र की 68 सीटों में से राज ठाकरे के पार्टी मनसे के एक भी उम्मीदवार आगे नहीं चल रहे हैं.

उल्लहासनगर की नगर महापालिका में राज ठाकरे की पार्टी को किसी भी सीट पर बढ़त मिलते नहीं दिख रही है.

राज ठाकरे की पार्टी का निराशाजनक प्रदर्शन

पुणे की 165 सीटों पर चुनाव हुए हैं, जिसमें 122 सीट पर रुझान आए हैं. पुणे में राज ठाकरे की पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है. 

पुणे नगर महापालिका ही नहीं मीरा-भायंदर, वसई-विरार, भिवंडी, पनवेल, नागपुर, पिंपरी-चिंचवड़, संभाजीनगर, कोल्हापुर, सांगली-मिरज, सोलहपुर, मालेगांव, जलगांव, धुले, इचलकरंजी, नांदेड़, परभणी, जलाना, लातूर, अमरावती, अकोला और चंद्रपुर में राज ठाकरे की पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है. 

Advertisement

राज ठाकरे की राजनीति का पूरी तरह सफाया

बता दें कि मनसे ने सभी 29 शहरों में सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे, लेकिन कुछ प्रमुख सीट पर चुनाव लड़े थे. मुंबई के बीएमसी के कुल 227 वार्ड हैं. गठबंधन के तहत मनसे ने उद्धव ठाकरे की सेना (UBT) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. मनसे ने 20-30 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद सिर्फ पांच सीट पर उसे जीत मिलती दिख रही है. 

मुंबई के अलावा पुणे और नासिक में भी राज ठाकरे ने पूरे दम के साथ चुनाव लड़े थे. इन शहरों में मनसे ने पारंपरिक गढ़ों में उम्मीदवार उतारे थे. नासिक, जहां कभी मनसे की सत्ता थी, वहां पार्टी को सिर्फ एक सीट पर बढ़त मिल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement