संजय राउत का इशारों इशारों में राज ठाकरे पर निशाना- महाराष्ट्र में नए 'हिंदू ओवैसी' बने हैं 

मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान संजय राउत से सवाल पूछा गया था कि आपको क्या लगता है कि राज ठाकरे और भाजपा महाराष्ट्र में गठबंधन कर सकती है. इसके जवाब में संजय राउत ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राज ठाकरे महाराष्ट्र के असदुद्दीन ओवैसी हैं.

Advertisement
संजय राउत (फाइल फोटो) संजय राउत (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 16 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST
  • महाराष्ट्र में जबर्दस्त जुबानी जंग
  • महाराष्ट्र में 'लाउडस्पीकर बनाम चालीसा' की राजनीति

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान के बाद यहां की राजनीति में हलचल मची हुई है. नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. इसी बीच शिवसेना पार्टी के नेता संजय राऊत ने इशारों इशारों में राज ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने राज ठाकरे का नाम नहीं लेते हुये तंज कसा कि अब महाराष्ट्र मे भी नये हिंदू ओवैसी बने हैं. राउत ने कहा कि बीजेपी ने यूपी में ओवेसी का जैसे इस्तेमाल किया वैसा ही प्लान अब बीजेपी महाराष्ट्र में भी आजमाना चाहती है. लेकिन हमें कोई टेंशन नहीं है. पब्लिक सब जानती है, सह लेती है, जवाब देती है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने मनसे चीफ राज ठाकरे को ओवैसी बता दिया. संजय राउत के इस बयान के बाद शनिवार सुबह मनसे के कार्यकर्ता सामना अखबार के ऑफिस के बाहर पहुंचे और राज ठाकरे की तस्वीर वाला एक पोस्टर लगा दिया.

सामना के ऑफिस के बाहर राज ठाकरे का पोस्टर

शिवसेना के अखबार सामना के ऑफिस के सामने मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे की तस्वीर वाला एक बड़ा पोस्टर लगाया है. पोस्टर के जरिए मनसे की ओर से शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को चेतावनी दी गई है. कहा गया है कि कुछ साल पहले मनसे के कार्यकर्ताओं ने संजय राउत की कार को पलट दिया था. मनसे की ओर से पोस्टर के जरिए पूछा गया है कि क्या इसे दोहराया जाना चाहिए? इस पोस्टर में लिखा गया है कि संजय राउत अपना लाउडस्पीकर बंद करें नहीं तो मनसे अपने स्टाइल में इसे बंद कराएगी.

Advertisement

क्या था राज ठाकरे का बयान

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने 12 अप्रैल को ठाणे में आयोजित रैली में राज्य सरकार से 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा था. उन्होंने यह भी कहा था कि अगर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो पार्टी कार्यकर्ता मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा बजाना शुरू कर देंगे. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »