'अपनों ने ही घोंपा खंजर', महाराष्ट्र की सत्ता जाने के बाद संजय राउत ने बयां किया दर्द

महाराष्ट्र की सत्ता जाने के बाद संजय राउत ने दर्द बयां किया है. राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है. हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं. सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है. लेकिन अपनों ने धोखा दे दिया.

Advertisement
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों पर निशाना साधा संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों पर निशाना साधा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया
  • एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के कई विधायक बागी हो गये थे

महाराष्ट्र से महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने अपना दर्द साझा किया है. आजतक से बात करते हुए राउत ने कहा कि शिवसेना को अपनों ने ही खंजर घोंपा है. वह यह भी बोले कि 2019 में बीजेपी ने उनको धोखा दिया था. ट्विटर उन्होंने एक कार्टून भी शेयर किया है. राउत ने यह भी दावा किया कि अगली बार शिवसेना अपने दम पर सत्ता में आएगी.

Advertisement

संजय राउत ने ट्विटर पर जो तस्वीर शेयर की है उसके साथ लिखा है 'नेमके हेच घडले.' इसका मतलब है कि यह सच में हुआ है. संजय राउत ने जो कार्टून शेयर किया है उसमें दिख रही तस्वीर उद्धव ठाकरे जैसी है. कार्टून के साथ दिखाने की कोशिश हुई है कि उनके पीठ पर धोखे से वार किया गया है. यहां निशाना एकनाथ शिंदे और शिवसेना के बागी विधायकों पर साधा गया.

दूसरी तरफ मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए. उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है. हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं. सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है.

यह भी पढ़ें - 'उखाड़ दिया...', उद्धव सरकार गिरने के बाद ट्रेंड कर रहा हैशटैग, निशाने पर संजय राउत

Advertisement

शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है. यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है. हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे: शिवसेना नेता संजय राउत

राउत ने कहा कि 2.5 साल तक उद्धव के नेतृत्व में सरकार चली, लेकिन उन्होंने जाते-जाते ये बात कही कि हमारे ही लोगों ने मुझसे गद्दारी की इसलिए अब मैं ये सरकार नहीं चला सकता हूं. राउत बोले कि सर्वोच्च न्यायालय से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था. वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »