पुणे में एलिमनी में महिला को मिले थे 5 करोड़, NRI ने दोस्ती की और ठग लिए 3.6 करोड़

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने एक महिला से शादी का वादा कर ₹3.6 करोड़ की ठगी की. आरोपी ने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला को अपने जाल में फंसाया था.

Advertisement
आरोपी और महिला की मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी. (Photo- Meta AI) आरोपी और महिला की मुलाकात मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर हुई थी. (Photo- Meta AI)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 27 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी कांड का खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि एक भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने शादी का झांसा देकर महिला से ₹3.6 करोड़ की ठगी की और गायब हो गया. आरोपी ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया, फिर व्यवसाय में निवेश के नाम पर करोड़ों की रकम हड़प ली. पुलिस ने आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया.
 
गुरुवार को पुलिस ने बताया कि जो लोग इसी तरह के फर्जीवाड़े का शिकार हुए हैं और जिन्हें आरोपी ने 'डॉ. रोहित ओबेरॉय' के नाम से ठगा है, वे आगे आकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

Advertisement

आरोपी का असली नाम अभिषेक शुक्ला है और वो लखनऊ का रहने वाला है. उसके पास ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट बरामद हुआ है. उसे बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया.

महिला ने जीवनसाथी की तलाश में बनाई थी प्रोफाइल

पुणे के अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) पंकज देशमुख ने बताया, महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और वर्तमान में पुणे में रहती है. उसने जीवनसाथी की तलाश में एक मैट्रिमोनियल पोर्टल पर प्रोफाइल बनाई थी. आरोपी ने 2023 में उससे संपर्क किया. पहले दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर उसका भरोसा जीत लिया. उसके बाद दोनों पुणे और भारत के अन्य हिस्सों में साथ रहे.

तलाक के बाद महिला को मिला था 5 करोड़ का गुजारा भत्ता

देशमुख ने बताया, महिला का तलाक हो चुका था और उसकी पहली शादी से ₹5 करोड़ का गुजारा भत्ता मिला था और वो बच्चों के लिए माइंडफुलनेस और आध्यात्मिकता पर केंद्रित एक व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रही थी. जब आरोपी को उसकी आर्थिक स्थिति का पता चला तो उसने एक फर्जी अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय योजना का प्लान बनाया और महिला को अपनी बातों में फंसा लिया. बाद में निवेश के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए.

Advertisement

पुलिस का कहना था कि अभिषेक शुक्ला ने महिला को अपने दो कथित साथियों 'इवॉन हैंडायनी' और 'विन्सेंट कुआन' से मिलवाया था. ये दोनों कथित तौर पर सिंगापुर में रहते थे. उसने महिला को विभिन्न भारतीय और सिंगापुर स्थित बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए राजी कर लिया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने कुल ₹3,60,18,540 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए. बाद में आरोपी ने दावा किया कि उसे मुंह का कैंसर हो गया है और धीरे-धीरे उसने महिला से संपर्क बंद कर दिया.

देशमुख ने बताया, सितंबर 2024 में महिला को 'विन्सेंट कुआन' के नाम से एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया था कि 'डॉ. रोहित ओबेरॉय' की मृत्यु हो गई है. महिला को शक हुआ और उसने एक दोस्त को यह जानकारी दी, जिसने उसे ठगी की आशंका जताई. 

उसके बाद महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने नवंबर 2024 में पुणे साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी का असली नाम अभिषेक शुक्ला है और वो ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में रहता है. पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया.

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि शुक्ला सिंगापुर से मुंबई आने वाला है. उपनिरीक्षक सुशील डामरे के नेतृत्व में टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर घेराबंदी की और शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. देशमुख ने आगे बताया, तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपी ने 'डॉ. रोहित ओबेरॉय' के नाम से कम से कम 3,194 महिलाओं को मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मैसेज भेजे थे. चूंकि, ठगी का दायरा बहुत व्यापक हो सकता है. आगे जांच जारी है.

Advertisement

पुणे साइबर पुलिस की वरिष्ठ निरीक्षक स्वप्नाली शिंदे ने अपील की है कि यदि किसी महिला को इस आरोपी ने ठगा है तो वे ईमेल- crimecyber.pune@nic या फोन नंबर- 7058719371 / 75 के जरिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »