नवी मुंबई भारी बारिश के बीच गिरा पेड़ और मलबा, बड़ा हादसा टला, ट्रैफिक डायवर्ट

नवी मुंबई में लगातार बारिश के कारण 154 मिमी वर्षा दर्ज की गई. भारी बारिश और तेज हवाओं से जमीन कमजोर हो गई, जिसके चलते पेड़ और मलबा नीचे आ गिरा.

Advertisement
154 मिमी बारिश के बाद खिसकी मिट्टी.(Photo:ITG) 154 मिमी बारिश के बाद खिसकी मिट्टी.(Photo:ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

नवी मुंबई में रविवार सुबह हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक बड़ा हादसा टल गया. सुबह 8.30 बजे नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 के RBI कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ के साथ पत्थर और मिट्टी का मलबा गिर गया.

नगर निगम के अनुसार लगातार हो रही बारिश से कुल 154 मिमी बारिश दर्ज की गई. तेज हवाओं के कारण स्थानीय ज़मीन प्रभावित हुई और यह मलबा नीचे आ गिरा.

Advertisement

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है. न ही कोई निजी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. मलबा सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर गिरा. यह फुटपाथ पहले से ही बैरिकेड करके पैदल यात्रियों के लिए बंद था.

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के प्रभावित हिस्से को बंद कर दिया गया और यातायात को डायवर्ट किया गया. CIDCO और NMMC की आपदा प्रबंधन टीमों ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित किया और मलबा हटाने का काम किया.

सुरक्षा के लिए अब GI शीट से अस्थायी बैरिकेडिंग की जा रही है. अत्यधिक बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रभावित सड़क की एक लेन को फिलहाल यातायात के लिए बंद रखा जाएगा.

नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से सामान्य है. यात्री RBI कॉलोनी मेट्रो स्टेशन और आसपास के स्टेशनों से बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकते हैं.

Advertisement

प्रशासन ने नागरिकों और स्थानीय यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »