जान का डर, मर्सिडीज की डिमांड और 21 देशों की सैर... 'गॉडमैन' अशोक खरात की ठगी का पूरा खेल

पुणे के उद्योगपति राजेंद्र जासूद ने नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, खरात ने अवतार पूजा के नाम पर मर्सिडीज खरीदवाई और 21 देशों की यात्राओं का खर्च उठवाया. पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उल्टा रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
 अशोक खरात ने 'अवतार पूजा' के नाम पर मर्सिडीज खरीदवाई.(Photo-ITG) अशोक खरात ने 'अवतार पूजा' के नाम पर मर्सिडीज खरीदवाई.(Photo-ITG)

ओमकार

  • पुणे,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

नासिक से जुड़े एक कथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर धोखाधड़ी और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं. आरोप है कि उन्होंने लोगों को डराकर, झूठे आध्यात्मिक वादे कर और विदेश यात्राओं का लालच देकर करोड़ों रुपये ऐंठे. यह मामला तब सामने आया जब पुणे के उद्योगपति राजेंद्र जासूद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाए.

शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2018 में लॉजिस्टिक्स व्यवसाय शुरू करने की योजना के दौरान उनके दोस्त दिनेश परब के माध्यम से उनकी मुलाकात अशोक खरात से हुई. खरात ने कथित रूप से दावा किया कि व्यवसाय में सफलता के लिए ‘अवतार पूजा’ आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह अनुष्ठान नहीं किया गया तो जासूद की मृत्यु हो सकती है. 

Advertisement

इस डर के कारण जासूद ने करीब 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार खरीदी, जिसमें 15 लाख रुपये डाउन पेमेंट और बाकी राशि बैंक लोन से ली गई. अक्टूबर 2018 में नाशिक के सिन्नर स्थित ईशान्येश्वर मंदिर में कथित रूप से यह पूजा करवाई गई.

यह भी पढ़ें: कमरे में आत्मा, 'दैवीय आवाज' की शक्ति, कुंवारी लड़कियों पर ऐसे जाल बिछाता था ढोंगी अशोक खरात  

विदेश यात्राओं और अनुष्ठानों के नाम पर खर्च

शिकायत में कहा गया है कि इसके बाद आरोपी ने ‘उत्तर पूजा’ के नाम पर जासूद को पांच वर्षों में 21 देशों की यात्रा कर वहां की मिट्टी लाने के लिए कहा. जासूद के अनुसार, उन्होंने म्यांमार, युगांडा, मिस्र, आयरलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया और बांग्लादेश सहित कई देशों की यात्राएं कीं और पूरा खर्च खुद उठाया.

शिकायत में यह भी आरोप है कि वर्ष 2019 में इलाज के नाम पर करीब 29.91 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए. इसके अलावा फार्महाउस निर्माण और इजराइल से ‘पवित्र’ फर्नीचर मंगवाने के नाम पर भी लाखों रुपये लिए गए. वर्ष 2023 और 2024 के दौरान अलग-अलग कारणों से लगभग 43 लाख रुपये और खर्च करवाए गए.

Advertisement

कुछ समय बाद जासूद को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने खरात से दूरी बना ली.

शिकायत और पलटवार का मामला

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और उल्टा उनके खिलाफ 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई.

12 दिसंबर 2025 को अशोक खरात ने नाशिक के वावी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि दिनेश परब और जितेंद्र जासूद ने उनके महिलाओं के साथ अश्लील कृत्यों के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की थी.

अब मामले में नया मोड़ आया है, जहां जितेंद्र जासूद ने अशोक खरात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि खरात ने ही उनसे करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पड़ताल जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »