500 लोगों पर केस दर्ज, 17 गिरफ्तार, धारा 163 लागू... पुणे में भड़की सांप्रदायिक हिंसा पर एक्शन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर एक युवक द्वारा सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इससे गुस्साए लोगों ने हिंसा करते हुए वाहनों और संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा.

Advertisement
पुणे में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी (Photo: ITG) पुणे में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

पुणे जिले के दौंड तहसील स्थित यावत गांव में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के चलते भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 500 से अधिक लोगों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की हैं. हिंसा और आगजनी की घटनाओं के सिलसिले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर एक युवक द्वारा सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इससे गुस्साए लोगों ने हिंसा करते हुए वाहनों और संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा.

पांच एफआईआर, 100 से अधिक की हुई पहचान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यावत थाने के एक अधिकारी ने बताया, “अब तक हिंसा से जुड़े पांच मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें से चार केस 500 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज हैं जो हिंसा, आगजनी और संपत्ति नुकसान में शामिल थे. इनमें से 100 से अधिक की पहचान हो चुकी है और 17 को हिरासत में लिया गया है.”

किन संपत्तियों को बनाया गया निशाना?

Advertisement

घटना के दौरान उपद्रवियों ने एक मोटरसाइकिल, दो कारें, एक धार्मिक ढांचा और एक बेकरी को नुकसान पहुंचाया और उनमें आग लगा दी. पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया और गांव में शांति बहाल की गई.

पुलिस ने बताया कि जिस युवक ने धार्मिक भावना को आहत करने वाली पोस्ट डाली थी, उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

धारा 144 और SRPF तैनात

पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी पूर्व नियोजित साजिश के संकेत नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा, “गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है. बड़ी संख्या में पुलिस बल और राज्य आरक्षित पुलिस बल (SRPF) की तैनाती की गई है. बीएनएस की धारा 144 और बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.”

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिरादार ने कहा, “गांव में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.”

नेताओं की मौके पर मौजूदगी

दौंड से भाजपा विधायक राहुल कुल ने भी शुक्रवार रात को हिंसा-प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कोल्हापुर रेंज के विशेष महानिरीक्षक सुनील फुलारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की.

Advertisement

पुणे दौरे पर आए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “एक युवक ने किसी हिंदू पुजारी पर मध्य प्रदेश की घटना से जुड़ा एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला, जिससे गांव में गुस्सा फैल गया. कुछ लोग जानबूझकर ऐसे पोस्ट डालकर तनाव फैलाना चाहते हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.”

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी गांव का दौरा किया और बताया कि जिस युवक ने पोस्ट डाली वह नांदेड का रहने वाला है और दिहाड़ी मजदूर है. उसने जो सामग्री साझा की, वह किसी अन्य राज्य की घटना पर आधारित थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »