घरेलू नौकर ने चुराए गोल्ड और डायमंड के जेवरात, दो करोड़ से ज्यादा थी कीमत, मुंबई पुलिस ने यूपी से धर दबोचा

मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने एक शख्स के घर से दो करोड़ से ज्यादा की चोरी करने वाले घरेलू नौकर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथ दो अन्य की भी गिरफ्तारी हुई है. इनके पास से जेवरात और नकदी भी बरामद की गई है. आरोपियों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
नौकर ने चुराया गोल्ड और डायमंड. (Representational image) नौकर ने चुराया गोल्ड और डायमंड. (Representational image)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

पिछले महीने मुंबई (Mumbai) में एक शख्स के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक के हीरे (Diamond) और सोने (Gold) के जेवरात और कैश चोरी हो गया था. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी. सीसीटीवी और टेक्निकल टीम की मदद से पुलिस ने उत्तर प्रदेश से घरेलू नौकर को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से कैश और जेवरात बरामद किए गए हैं.

Advertisement

इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अफसर ने बताया कि बीते महीने मुंबई में रहने वाले शख्स के यहां से कीमती जेवरात और 7 लाख रुपये कैश चोरी हो गए थे. यह घटना उस समय हुई थी, जब मकान का मालिक अपने परिवार के साथ गोवा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. शादी से लौटने के बाद जब मकान मालिक ने घर में अलमारी चेक की तो उसमें से करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात और सात लाख रुपये कैश गायब थे.

यह भी पढ़ें: Bihar: ठाकुरबाड़ी मंदिर में करोड़ों की चोरी… श्रीराम की प्रतिमा सहित अष्टधातु की 4 मूर्तियां ले गए चोर  

अलमारी से जेवरात और नकदी गायब देख मकान मालिक के होश उड़ गए. आनन-फानन में मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए और टेक्निकल टीम की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया. एक करोड़ रुपये और 1.45 लाख रुपये कीमत के हीरे और सोने के जेवरात बरामद किए हैं.

Advertisement

आरोपी के साथ एक जौहरी को भी पुलिस ने किया अरेस्ट, एक अन्य की तलाश जारी

मुख्य आरोपी की पहचान 41 वर्षीय निरंजन बहेलिया, 26 वर्षीय रामचेलवा मकू पासवान उर्फ गुटिया और 59 वर्षीय जौहरी जयप्रकाश हरिशंकर रस्तोगी के रूप में की गई है. हरिशंकर रस्तोगी ने चोरी के जेवरात बेचने में आरोपियों की मदद की थी. इस मामले में पुलिस एक और जौहरी की तलाश में जुटी है. आरोप है कि बीते महीने बहेलिया और पासवान ने कथित अपने मालिक के यहां बेडरूम में रखी अलमारी का लॉक दिया था और उसमें से कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »