CONG के मुंबई अध्यक्ष संजय निरुपम का इस्तीफा, BMC चुनाव में तीसरे नंबर पर पार्टी

इससे पहले पार्टी के नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा था. निरुपम की अगुवाई में पार्टी का चुनाव अभियान शुरुआत से विवादों में रहा था.

Advertisement
संजय निरुपम ने दिया इस्तीफा संजय निरुपम ने दिया इस्तीफा

संदीप कुमार सिंह

  • मुंबई,
  • 23 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

बीएमसी चुनाव के रुझान कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं लाए हैं. अब तक के रुझानों को देखकर लगता है कि पार्टी का आंकड़ा इस बार करीब आधा रह सकता है. इसके बाद मुंबई शहर इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया था. पिछले चुनाव में कांग्रेस 52 सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी रही थी. लेकिन इस बार ये जगह बीजेपी को मिलती दिख रही है.

Advertisement


इससे पहले पार्टी के नेता और पूर्व सीएम नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा था. निरुपम की अगुवाई में पार्टी का चुनाव अभियान शुरुआत से विवादों में रहा था. सीनियर पार्टी नेता गुरदास कामत और निरुपम के समर्थकों के बीच कई बार टकराव के हालात पैदा हुए थे. कामत और राणे दोनों ने खुद को प्रचार से अलग कर लिया था. दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके निरुपम को 2015 में कांग्रेस ने मुंबई की कमान सौंपी थी. वो 2014 के आम चुनाव में बीजेपी के गोपाल शेट्टी से हार गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »