मोदी वही करना चाहते हैं जो हिटलर ने जर्मनी के साथ किया: खड़गे

कर्नाटक से सांसद खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है, लेकिन कांग्रेस संविधान को ऐसे नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है.

Advertisement
मलिक्कार्जुन खड़गे (फोटो-ANI) मलिक्कार्जुन खड़गे (फोटो-ANI)

सना जैदी

  • बांद्रा,
  • 04 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:18 PM IST

कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो तानाशाह हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था.

कर्नाटक से ने रविवार को बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित 'संविधान बचाव परिषद' कार्यक्रम में यह बात कही है. खड़गे ने कहा कि बीजेपी के शासन में देश की स्थिति बिगड़ती जा रही है लेकिन कांग्रेस, आरएसएस, भाजपा और मोदी को उसी तरह से संविधान को नष्ट नहीं करने देगी जैसे अन्य संस्थानों को तबाह किया जा रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि संविधान का संबंध किसी खास जाति, धर्म या समुदाय से नहीं है बल्कि समान रूप से हर एक भारतीय से है. खड़गे ने सवाल किया कि संसदीय लोकतंत्र में स्वतंत्रता के किस अधिकार का बीजेपी ने सम्मान किया है?

अभिव्यक्ति की स्वंत्रता हुई खत्म

महाराष्ट्र मामलों के कांग्रेस के महासचिव प्रभारी ने कहा, बीजेपी बीते चार साल में सही दिशा में चार कदम नहीं चल सकी. उनके पास कांग्रेस पर उंगली उठाने और हमसे यह पूछने का कोई अधिकार नहीं है कि हमने पिछले 70 साल में क्या किया. लोकसभा सदस्य ने दावा किया कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से इसने अभिव्यक्ति की स्वंत्रता को खत्म कर दिया है.

देश में तानाशाही लाना चाह रही है बीजेपी

खड़गे ने दावा किया कि बीजेपी देश में तानाशाही लाना चाह रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के साथ वही करना चाहते हैं जो हिटलर ने जर्मनी के साथ किया था. संविधान खतरे में है और हमें इसे तबाह करने की भाजपा की कोशिश से लड़ने की जरूरत है. वहीं मुंबई कांग्रेस प्रमुख संजय निरूपम ने कहा कि देश की नींव को बनाने वाले सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा, भारत का संविधान देश की आत्मा है, जिसकी आज हत्या की जा रही है. बीते चार साल में भाजपा ने अपनी इच्छा के मुताबिक नए नियम बनाए हैं, जो देश के कानून एवं व्यवस्था के अनुसार नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »