भुजबल 2 दिन के लिए भेजे गए ED की हिरासत में

पूछताछ के बाद देर रात ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद भुजबल को मंगलवार मुंबई में ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया.

Advertisement

अंजलि कर्मकार / अमित कुमार दुबे

  • मुंबई,
  • 15 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

महाराष्ट्र सदन घोटाले मामले में एनसीपी नेता छगन भुजबल पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने भुजबल को दो दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

घंटों पूछताछ के बाद गिरफ्तारी
दरअसल घोटाले को लेकर सोमवार को ईडी के अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक भुजबल से पूछताछ की. पूछताछ के बाद देर रात ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद भुजबल को मंगलवार मुंबई में ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां ईडी ने आगे पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की और अदालत ने ईडी के मांग पर विचार करते हुए भुजबल को दो दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया.

Advertisement

महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
भुजबल की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है. एनसीपी के नेताओं ने की गिरफ्तारी को राजनीति साजिश करार दिया है. इस मामले में भुजबल के बेटे और भतीजे पर भी ईडी की कार्रवाई जारी है. पिछले हफ्ते ही ईडी भुजबल के खिलाफ समन जारी किया था.

भुजबल की सफाई
गौरतलब है कि जब ये घोटाला हुआ था उस वक्त भुजबल में लोकनिर्माण विभाग के मंत्री थे. पिछले दिनों अपनी सफाई में भुजबल ने कहा था कि सभी फैसले तत्कालीन मुख्यमंत्री की सहमति से लिये गए थे. उनके परिवार को बेवजह इस मामले में घसीटा जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement