मुंबई: AC लोकल ट्रेनों की शुरुआत, लोकल रेल सेवा अभी भी बंद

इन 10 वातानुकुलित (AC) लोकल ट्रेनों का परिचालन आज से शुरू हो गया है. आज कुर्ला से सीएसटी के लिए पहली AC लोकल ट्रेन सुबह 5:42 बजे रवाना की गई. 

Advertisement
मुंबई में एसी लोकल ट्रेन मुंबई में एसी लोकल ट्रेन

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 17 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 9:17 AM IST

कोरोना महामारी के चलते आम मुंबईकरों के लिए मुंबई लोकल रेल सेवा को बंद रखा गया है. वहीं मध्य रेलवे ने वातानुकुलित (AC) लोकल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. इन 10 वातानुकुलित (AC) लोकल ट्रेनों का परिचालन आज से शुरू हो गया है. आज कुर्ला से सीएसटी के लिए पहली AC लोकल ट्रेन सुबह 5:42 बजे रवाना की गई. 

हालांकि, सुबह का वक्त होने के कारण और बहुत से लोगों को AC लोकल के बारे में जानकारी नहीं होने के चलते यात्री न के बराबर दिखाई दिए. बता दें कि मुंबई में कुल 10 AC लोकल ट्रेनों को शुरू किया गया है जो मुख्य रूप से CST से कल्याण के बीच चलेंगी.

Advertisement

AC लोकल ट्रेनों के प्लेटफार्म पर आने से पहले कुर्ला के प्लेटफार्म नंबर 3 को पानी से धोया गया, उसके बाद AC लोकल वहां पहुंची. किराए की बात करें तो सीएसटी से कल्याण का किराया 210 रुपये रखा गया है, ये AC लोकल सोमवार से शनिवार के बीच चलेगी और सभी स्टेशन पर रुकेगी.

देखें: आजतक LIVE TV

ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि एक तरफ कोरोना महामारी के चलते आम मुंबईकरों के लिए लोकल ट्रेन बंद है, वहीं इतना किराया देकर कितने लोग AC लोकल में सफर करेंगे.

(रिपोर्ट- एजाज खान)

ये भी पढ़ें-


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement