मुंबई में 15 लाख की घूस लेते IT इंस्पेक्टर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

CBI ने मुंबई में 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते आयकर निरीक्षक सुभाष कुमार यादव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपी ने बेनामी संपत्ति से जुड़े मामले को बंद कराने के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे. तलाशी में 11 लाख रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए.

Advertisement
मुंबई में 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते आयकर निरीक्षक गिरफ्तार. (फोटो-ITG) मुंबई में 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते आयकर निरीक्षक गिरफ्तार. (फोटो-ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई के स्किंडिया हाउस स्थित आयकर कार्यालय की इन्वेस्टिगेशन विंग में तैनात आयकर निरीक्षक को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. CBI ने 27 अक्टूबर 2026 को मुंबई के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आयकर निरीक्षक सुभाष कुमार यादव, इंस्पेक्टर, DDIT, इन्वेस्टिगेशन विंग, आयकर, मुंबई और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

Advertisement

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी आयकर निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. यह रकम आयकर विभाग की बेनामी प्रोहिबिशन यूनिट के पास लंबित बेनामी संपत्ति से जुड़े उसके मामले को बंद कराने के लिए मांगी गई थी.

बातचीत के बाद आरोपी 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया. इसके बाद CBI ने 27 अक्टूबर 2026 को जाल बिछाया. इस दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

आरोपी के ठिकानों पर हुई तलाशी

CBI ने आरोपी के परिसरों में तलाशी भी ली. तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपी को आज मुंबई की सक्षम अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. उसकी पुलिस हिरासत 30 अक्टूबर 2026 तक रहेगी.मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »