BMC ने ताज महल पैलेस को थमाया 22 करोड़ का नोटिस,  26/11 हमलों के बाद लगाए थे बैरिकेड्स

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के ए(A)-वार्ड कार्यालय ने कोलाबा स्थित ताज महल पैलेस होटल को सार्वजनिक फुटपाथों और सड़कों पर सुरक्षा बोलार्ड्स लगाने के लिए 22 करोड़ रुपये का भुगतान करने का एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है.

Advertisement
BMC ने होटल ताज पैलेज होटल को जारी किया नोटिस. (File picture/PTI) BMC ने होटल ताज पैलेज होटल को जारी किया नोटिस. (File picture/PTI)

ऋत्विक भालेकर

  • मुंबई,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

26/11 के आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से लगाए गए बोल्डर्स (bollards) और बैरिकेड्स को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोलाबा स्थित iconic ताज महल पैलेस होटल को 22 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है. ये मामले साल 2022 से चर्चा में है, क्योंकि होटल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों का हवाल देते हुए छूट (waiver) की मांग कर रहा है.

दरअसल, 2008 के आतंकी हमलों के बाद ताज पैलेस होटल तक सीधी पहुंच रोकने और इस लग्जरी होटल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए होटल के चारों ओर बॉलार्ड और बैरिकेड लगाए गए थे. नियमों के मुताबिक, सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों को बंद करने पर शुल्क देना होता है, जिसके चलते ये बकाया राशि 22 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. होटल प्रबंधन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर 2022  से इस शुल्क को माफ करने की मांग कर रहा है.

BMC के 'A' वार्ड कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि होटल ने कुछ राशि जमा की है, लेकिन एक बड़ा हिस्सा अभी-भी होटल द्वारा चुकाया जाना बाकी है. हालांकि, कुछ भुगतान प्राप्त हुआ है, लेकिन कई सालों में जमा हुए कुल शुल्क का एक बड़ा हिस्सा अभी-भी चुकाया जाना बाकी है.

Advertisement

होटल प्रबंधन से चल रही है बातचीत

उन्होंने आगे बताया कि होटल के प्रतिनिधियों का कहना है कि बॉलार्ड सुरक्षा के नजरिए से लगाए गए थे. इसलिए उन्होंने शुल्क में छूट की मांग की है. हमारी बातचीत अभी चल रही है. हम आने वाले दिनों में इस विषय पर अंतिम फैसला लेंगे.

बता दें कि इससे पहले 2020 में शिवसेना (UBT) के नेतृत्व वाली स्थायी समिति ने सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षा ढांचा बनाने के लिए ताज महल पैलेस होटल को लगभग 10 करोड़ रुपये की छूट देने की मंजूरी दी थी. हालांकि, पिछले साल अप्रैल में ये छूट वापस ले ली गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »