महाराष्ट्र: जादू का झांसा देकर धोखे से उड़ाई 1 लाख की अंगूठी, CCTV से पकड़ा गया 'जादूगर'

बीड के परली बस स्टेशन पर शख्स ने खुद को जादूगर बताते हुए एक बुजुर्ग को निशाना बनाया. आरोपी ने कंकड़ को रुद्राक्ष बनाने का झांसा देकर बुजुर्ग को उलझाए रखा और उनकी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया. कैमरों की रिकॉर्डिंग और कई सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को नासिक से पकड़ा और अंगूठी बरामद कर ली.

Advertisement
पुलिस ने चोर के पास से अंगूठी बरामद की (Representational) पुलिस ने चोर के पास से अंगूठी बरामद की (Representational)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

महाराष्ट्र के बीड जिले में जादू का झांसा देकर एक शख्स 1 लाख की सोने की अंगूठी लेकर भाग गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने कंकड़ को पवित्र रुद्राक्ष में बदलने का दावा कर बुजुर्ग को झांसे में लिया था. सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. 

पुलिस ने आरोपी को नासिक जिले में उसके गांव से पकड़ा. पूछताछ के दौरान युवक ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद चोरी हुई 10 ग्राम की सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली गई. यह घटना 28 सितंबर को परली बस स्टेशन पर हुई. पीड़ित स्थानीय निवासी है और उस समय बस का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान आरोपी उसके पास पहुंचा.

Advertisement

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने पीड़ित को एक छोटा पत्थर दिया. उसने दावा किया कि उसके पास चमत्कारी शक्तियां हैं और वह उस पत्थर को रुद्राक्ष में बदल सकता है. आरोपी ने जादू दिखाने के बहाने चालाकी से बुजुर्ग को उलझाए रखा. इसी दौरान उसने पीड़ित को धोखा दिया और उसकी 10 ग्राम की सोने की अंगूठी लेकर वहां से फरार हो गया. अंगूठी की कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है.

सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से मिले सुराग

वारदात के बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया. शिकायत के आधार पर पुलिस की एक टीम ने परली बस स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान मिले कई सुरागों पर काम किया.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर थाने से 100 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में चोरी, दो साल पहले धनतेरस की रात भी इसी दुकान में हुई थी वारदात

Advertisement

आरोपी की पहचान अफजल नवाब मदारी के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, वह आदतन अपराधी है और नासिक जिले की येवला तहसील के सावरगांव का निवासी है. पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी का पता लगाया और नासिक स्थित उसके गांव पहुंची. इसके बाद सोमवार को उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ में अपराध कबूल करने के बाद चोरी की अंगूठी बरामद कर ली गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »