बीड में तेज रफ्तार कार पलटी, कुएं की दीवार से टकराकर युवक की मौत

बीड जिले में होली मनाने जा रहे युवकों की कार तेज रफ्तार के कारण पलटकर कुएं की दीवार से टकरा गई. हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना शिरूर कासार तहसील के नागर्याचीवाड़ी के पास हुई. एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सड़क हादसे में युवक की मौत (Photo: Representational) सड़क हादसे में युवक की मौत (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बीड,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

महाराष्ट्र के बीड जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना शिरूर कासार तहसील के नागर्याचीवाड़ी के पास हुई, जब चारों युवक होली मनाने के लिए एक रिसॉर्ट की ओर जा रहे थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद कार कई बार पलटते हुए एक खेत में स्थित कुएं की सुरक्षा दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Advertisement

बीड शहर में हुआ हादसा

हादसे में बीड शहर के रामतीर्थ क्षेत्र निवासी कृष्णा जलिंदर मुले (22) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.

बताया जा रहा है कि पीड़ित और उनके मित्र दो अलग-अलग वाहनों से पुणे जिले के शिरूर स्थित एक रिसॉर्ट में होली मनाने जा रहे थे. दूसरे वाहन में सवार दोस्तों ने दुर्घटना के बाद तुरंत गाड़ी रोकी और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से एक की हालत बेहद गंभीर है और उसका इलाज छत्रपति संभाजीनगर के एक अस्पताल में जारी है. अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है.शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »