बदलापुर कांड के आरोपी ने रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण का आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
बदलापुर के आरोपी ने खुद को मारी गोली. (सांकेतिक फोटो) बदलापुर के आरोपी ने खुद को मारी गोली. (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 23 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण का आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी. अब जानकारी आ रही है कि अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई  है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पुलिस टीम पर फायरिंग करने के बाद आरोपी के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें अक्षय को गोली लगी है. घायल होने के बाद उन्होंने इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया.

विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग

वहीं, विपक्ष ने अक्षय शिंदे मामले में न्यायिक जांच की मांग की है. विपक्ष का कहना है कि  इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए! अक्षय शिंदे की शूटिंग सबूत मिटाने की कोशिश है? अक्षय शिंदे ने वास्तव में कैसे शूटिंग की? जब आरोपी अक्षय पुलिस हिरासत में था तो क्या उसके हाथ बंधे नहीं थे?  उसे बंदूक कैसे मिली?  पुलिस इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है? 

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बदलापुर मामले में एक तरफ तो भाजपा से जुड़े होने पर संस्था के संचालकों पर कोई कार्रवाई नहीं होती. तो वहीं, दूसरी तरफ आज आरोपी अक्षय शिंदे ने खुद को गोली मार ली, यह बेहद चौंकाने वाला और संदेहास्पद है.  हमें शुरू से ही बदलापुर मामले में पुलिस की भूमिका पर विश्वास नहीं है. हम मांग करते हैं, अब इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए!

Advertisement

बदलापुर पुलिस ने अक्षय शिंदे को दो स्कूली बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस घटना के सामने आने के बाद स्कूली बच्चों के अभिभावक और स्थानीय लोगों ने भाग लिया, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और 'रेल रोको' के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पथराव भी किया. इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है.

बताया जा रहा है उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था. पहली पत्नी के छोड़ने के 4 महीने बाद ही उसने दूसरी शादी कर ली थी. हालांकि, उसकी आदतों की वजह से उसकी दूसरी पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया. 16 अगस्त को स्कूल के बाथरूम में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »