'भगवान राम को बचा रहे', चढ़ावा चोरी पर आदित्य ठाकरे का वार, BJP को बताया बाबर जनता पार्टी

राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर राम रक्षा आंदोलन चला रही शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि यह अब बाबर जनता पार्टी बन गई है.

Advertisement
आदित्य ठाकरे ने चढ़ावा चोरी पर बीजेपी को घेरा (Photo: ITG) आदित्य ठाकरे ने चढ़ावा चोरी पर बीजेपी को घेरा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की कथित घटना को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो गई है. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गई है. शिवसेना (यूबीटी) महाराष्ट्र में राम रक्षा आंदोलन चला रही है, वहीं पार्टी के प्रमुख नेताओं ने भी बीजेपी के खिलाफ बयानी घोड़े खोल दिए हैं.

Advertisement

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. आदित्य ने कहा है कि हम भगवान राम को बीजेपी से बचा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बीजेपी अब बाबर जनता पार्टी बन गई है. महाराष्ट्र के विधायक आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राम मंदिर में हुई कथित लूट से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: PM मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, SC की निगरानी में जांच की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस मुद्दे से देश का ध्यान भटकाने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा उठा रही है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे. उन्होंने यूसीसी को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इसके गुण-दोष के आधार पर बहस होनी चाहिए. हम इसका समर्थन करेंगे. आदित्य ठाकरे ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और अन्य अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ये कलंक है, हम सब छोटा महसूस कर रहे हैं...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका नृपेंद्र मिश्रा का दर्द

शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर में हुई लूट की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए. गौरतलब है कि शिवसेना के राम रक्षा आंदोलन की शुरुआत पिछले दिनों पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दादर के हनुमान मंदिर से की थी. इस मौके पर मंदिर आंदोलन में बालासाहेब ठाकरे की भूमिका को याद करते हुए उन्होंने चढ़ावा चोरी को हिंदू आस्था के साथ विश्वासघात बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »