कुवैत की इमारत में आग लगने से महाराष्ट्र के अकाउंटेंट की मौत, कई शवों की पहचान करना हुआ मुश्किल

कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से 45 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महाराष्ट्र के डेनी बेबी करुणाकरण भी शामिल थे. डेनी पिछले 4 सालों से कुवैत में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट और बिक्री समन्वयक का काम कर रहे थे. उनके परिवार में माता-पिता और बड़ी बहन हैं, जिनके पति भी कुवैत में काम करते हैं.

Advertisement
डेनी बेबी करुणाकरण (फाइल-फोटो) डेनी बेबी करुणाकरण (फाइल-फोटो)

देव अमीश कोटक

  • मुंबई,
  • 14 जून 2024,
  • अपडेटेड 9:47 PM IST

कुवैत के मंगाफ शहर की 6 मंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से 45 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महाराष्ट्र के डेनी बेबी करुणाकरण भी शामिल थे. 33 वर्षीय डेनी महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे और उनकी पारिवारिक जड़ें केरल में थीं.

डेनी पिछले चार वर्षों से कुवैत में एक निजी फर्म में अकाउंटेंट और बिक्री समन्वयक का काम कर रहे थे. उनके परिवार में  माता-पिता और बड़ी बहन हैं, जिनके पति भी कुवैत में काम करते हैं. उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह मलाड पश्चिम के मालवणी इलाके के पेनियल असेंबली ऑफ गॉड चर्च में होगा.

Advertisement

कुवैत में मुंबई के अकाउंटेंट की मौत

बता दें, बुधवार को मंगाफ शहर में एक छह मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 48 लोग मारे गए थे. 176 भारतीय श्रमिकों में से 45 की मौत हुई थी और 33 अस्पताल में भर्ती हैं. मृतकों में केरल के 23, तमिलनाडु के सात, उत्तर प्रदेश के तीन, ओडिशा के दो और बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा के एक-एक व्यक्ति शामिल है. अन्य मृतक पाकिस्तान, फिलिपींस, मिस्र और नेपाल के हैं.

डेनी का शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

कोच्चि एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मौत सा सन्नाटा पसरा रहा. कुवैत से जैसे ही 45 भारतीयों के शव लेकर वायुसेना का विशेष विमान लैंड हुआ, हर आंख नम हो गई. मृतकों के परिजन सुबह से ही एयपोर्ट पर मौजूद थे. केरल सरकार के मंत्री, अलावा अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल भी एयरपोर्ट पर मौजूद था.

Advertisement

पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने इस घटना पर दुख जताया. उधर, कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ ने कहा कि इमारत में कई देशों के लोग अवैध रूप से रह रहे थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »