MP: श्योपुर में नदी के बीच पिकनिक मना रहा परिवार, पानी की तेज धार में फंसा

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जहां जान जोखिम में डाल पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं इस पर प्रशासन भी बेखबर है.

Advertisement
बाढ़ से बिगड़े हालात (फाइल फोटो-PTI) बाढ़ से बिगड़े हालात (फाइल फोटो-PTI)

खेमराज दुबे

  • श्योपुर,
  • 18 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST
  • तेज बारिश के बाद अचानक अमराल नदी में आया पानी
  • आसपास बैठे लोगों ने बेखबर परिवार को किया था अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में नदी पर बने पिकनिक स्पॉट पर तेज़ बारिश के चलते नदी में अचानक उफान आने से एक परिवार पानी की तेज धार में फंस गया. लेकिन आसपास बैठे लोगों ने समय रहते परिवार के लोगों की मदद कर सुरक्षित निकाल लिया. इस तरह बड़ा हादसा टल गया.

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जहां जान जोखिम में डाल पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं इस पर प्रशासन भी बेखबर है. 

Advertisement

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो श्योपुर शहर की अमराल नदी का है. नदी के बीच पत्थरों पर   सोमवार को पिकनिक का मजा ले रहे लोगों को मालूम नहीं था कि जंगली इलाके में तेज बारिश से नदी में अचानक उफान आ जाएगा. 

वीडियो से पता चल रहा है कि किस तरह नदी की तेज धार में फंसे परिवार को कुछ लोग अलर्ट कर उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच दो युवक तेज़ बहाव में बहने भी लगते हैं. लेकिन वहां मौजूद जागरूक लोग सभी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लेते हैं.

बता दें कि शहर की सीमा से सटी अमराल नदी के इस मोरडूगरी पिकनिक स्पॉट पर बारिश के दिनों में हर साल इस तरह के हादसे होते रहते हैं. इसके बावजूद लोग जोखिम उठाने से बाज नहीं आते है और न ही प्रशासन यहां किसी तरह की सतर्कता बरतता है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement