मध्य प्रदेश में भाईचारे की मिसाल: मंदिर का लाउडस्पीकर हुआ चोरी, तो मुसलमानों ने किया गिफ्ट

मध्यप्रदेश के एक गांव में कुछ मुस्लमानों ने एक मंदिर को लाउडस्पीकर गिफ्ट दिया. ऐसा सिंगर सोनू निगम के 'अज़ान' के लिए लाउडस्पीकरों के उपयोग के खिलाफ टिप्पणी करके विवाद छेड़ने के चार महीने बाद हुआ  है. कुछ दिन पहले मंदिर लाउडस्पीकर चोरी हो गया था.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • भोपाल,
  • 28 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

मध्यप्रदेश के एक गांव में कुछ मुस्लमानों ने एक मंदिर को लाउडस्पीकर गिफ्ट दिया. ऐसा सिंगर सोनू निगम के 'अज़ान' के लिए लाउडस्पीकरों के उपयोग के खिलाफ टिप्पणी करके विवाद छेड़ने के चार महीने बाद हुआ  है. कुछ दिन पहले मंदिर लाउडस्पीकर चोरी हो गया था.

चोरी हुआ लाउडस्पीकर

इस कदम के बारे में बात करते हुए, स्थानीय नगर निगम और हरदा जिला वक्फ समिति के अध्यक्ष सईद खान ने कहा कि जब वो हरदा शहर के बाहरी इलाके के हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्हें लाउडस्पीकर की चोरी के बारे में पता चला था.

Advertisement

गिफ्ट दिया लाउडस्पीकर

उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले इस मंदिर से लाउडस्पीकर चोरी हो गया था. इसके बाद जब में इस मंदिर के पास से जा रहा था, तो मैंने कोई भी भजन या भक्तीगीत की आवाज नहीं सुनी. इससे मुझे बहुत बुरा महसूस हुआ. इसके बाद मैंने मंदिर के पुजारी से पूछा कि किसी ने ? तो पुजारी ने कहा,"नहीं". इसके बाद हमने नया लाउडस्पीकर और एम्पलीफायर लाकर उन्हें गिफ्ट कर दिया.

भारत में लोगों नहीं किया विरोध

उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोगों ने के उपयोग के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की है, तो मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि भारत में लोगों ने कभी ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement