MP:पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस हुई हमलावर, BJP ने साधी चुप्पी

तेल की कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है. भोपाल में सोमवार को डीजल 73.21 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका जो की अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है.

Advertisement
ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रवीश पाल सिंह / वरुण शैलेश

  • भोपाल,
  • 27 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

चुनावी साल में भी मध्य प्रदेश में लोगों को पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों से कोई राहत नहीं मिल रही है. राज्य की राजधानी भोपाल में डीजल की कीमत तो अब तक के सबसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गई है. भोपाल में सोमवार को डीजल 73.21 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका जो की अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है.

Advertisement

डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने ट्रांसपोर्टरों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है. लगातार महंगे हो रहे डीज़ल के चलते ट्रांसपोर्टरों ने आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में कीमत कम नहीं हुई तो ट्रकों का मालभाड़ा बढ़ाया जा सकता है. वहीं पेट्रोल की कीमतें भी भोपाल में आसमान छू रही हैं. भोपाल में पेट्रोल 83.60 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका. डीजल और पेट्रोल की कीमतों को देखकर लोग भी हैरान हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें महंगा पेट्रोल और डीजल भरवाना पड़ रहा है.

भाजपा के पास नहीं है जवाब

लगातार महंगे होते पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों पर जब सूबे के मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बात की गयी तो कहा कि "ऊंची कीमतों पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार चल रहा है और यहां भी विचार चल रहा है." हालांकि कीमत नीचे कब आएगी इसका जवाब मंत्री के पास नही था.

Advertisement

कांग्रेस का सरकार पर हमला

पेट्रोल और डीजल की लगातार ऊंची कीमतों पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी के अच्छे दिनों के नारे का मज़ाक उड़ाया है.  कमलनाथ ने कहा, 'प्रदेश में डीज़ल और पेट्रोल की कीमत उच्चतम स्तर छूने को तैयार है. शिवराज सरकार न टैक्स कम करने को तैयार, न पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी में लाने को तैयार है. जनता भुगत रही है महंगाई की मार..ये है अच्छे दिन की सरकार.' इसके अलावा कांग्रेस ने भोपाल में ठेले पर स्कूटर रखकर पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के खिलाफ विरोध भी जताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »