विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का तंज- Sorry पोहा... अब आपको भी नागरिकता के कागज दिखाने होंगे

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के पोहा खाने के ढंग से मजदूरों की पहचान करने के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्वीट किया कि पोहा अब आपको भी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज दिखाने होंगे.

Advertisement
कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा (सांकेतिक तस्वीर) कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

  • विजयवर्गीय का पोहा खाने के ढंग से घुसपैठियों को पहचानने का दावा
  • पोहा मालवा का व्यंजन है, कैसे पहचान लिया कि वो बांग्लादेशी है-दिग्विजय सिंह

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)को लेकर विवाद के बीच बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान पर बवाल मच गया है जिसमें उन्होंने पोहा खाने के ढंग से मजदूरों को बांग्लादेशी बताया था. कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है. कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान को एक समुदाय को डराने वाला करार दिया है.

Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पोहा की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय पोहा , हमें बेहद अफसोस है. आपको भी अब अपनी नागरिकता के कागज दिखाने होंगे.' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'पोहा तो मालवा का व्यंजन है ना? ये उन्होंने कैसे पहचान लिया कि वो बांग्लादेशी है. जब से मध्य प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है कैलाश विजयवर्गीय बहुत विचलित हैं.'

ये भी पढ़ेंः

कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने कहा, ' प्रधानमंत्री कपड़ों से पहचान ले रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय पोहे से पहचान ले रहे हैं. कोई कपड़ों से पहचान रहा है, तो कोई खाने से पहचान रहा है. इनको जासूसों की जरूरत नहीं. अपने आप में ही पर्याप्त हैं. बस इन्हें जो असली समस्याएं हैं उनकी पहचान नहीं है.

ये भी पढ़ेंः

कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को चौतरफा घेरा. कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने प्रेस कॉन्फेंस किया और कहा कि विजयवर्गीय का बयान बताता है कि सरकार की लोगों के खाने पर नजर है. उन्होंने कहा कि सभी भारतीय पोहा खाते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता इस तरह का बयान दे सकते हैं कि कंस्ट्रक्शन लेबर क्या खाना खा रहे हैं, उस खाने को देखकर उनको लगता है कि वो घुसपैठिये हैं तो आप सोच सकते हैं कि अगर NPR हुआ तो आम जनता का क्या होगा?

असल में, गुरुवार को इंदौर शहर में एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'जब हाल में ही मेरे घर में एक कमरे के निर्माण का काम चल रहा था तो कुछ मजदूरों के खाना खाने का स्टाइल मुझे अजीब लगा. वे केवल पोहा खा रहे थे. मैंने उनके सुपरवाइजर से बात की और शक जाहिर किया कि क्या ये बांग्लादेशी हैं. इसके दो दिन बाद सभी मजदूर काम पर आए ही नहीं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »