मंदसौर में मारे गए किसानों को मुआवजे का मरहम, 1 करोड़ देगी शिवराज सरकार

मंदसौर में मारे गए किसानों के परिजन को शिवराज सरकार एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देगी.

Advertisement
मध्य प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन मध्य प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन

सुप्रिया भारद्वाज / सुरभि गुप्ता

  • भोपाल,
  • 07 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर हिंसा में मारे गए पांच किसानों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया है, वहीं गंभीर रूप से घायलों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा मृतक किसानों के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी. सीएम शिवराज ने मंदसौर की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ट्वीट किया कि घायलों के इलाज की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी. शिवराज ने किसानों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे में ना आएं.

Advertisement

मान ली गई हैं वाजिब मांगें
सीएम शिवराज ने बताया कि किसान भाइयों की सभी वाजिब मांगें मान ली गई हैं और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. शिवराज ने कहा, 'मेरी सरकार किसानों की सरकार है. हमारी सरकार ने सदैव किसानों के हित में आगे बढ़कर कार्य किए हैं.'

शिवराज ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर इस आंदोलन को हिंसक बनाने का आरोप लगाया है. सीएम ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही किसानों के इस आंदोलन को राजनीतिक रंग देने में लगी हुई है.

सपा ने की दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
गौरतलब है कि मंदसौर में पिछले 11 दिनों से जारी किसानों के प्रदर्शन में मंगलवार को फायरिंग से पांच किसानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. समाजवादी पार्टी ने मृतकों के परिजन को दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.

Advertisement

मंदसौर जाएंगे राहुल गांधी
मंदसौर की घटना को कांग्रेस ने काला दिन बताया. वहीं सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले दो दिनों में पीड़ितों के परिवार से मिलने मंदसौर जाएंगे. इस दौरान वे प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी मिलेंगे. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने घटना से जुड़ी पूरी रिपोर्ट राहुल गांधी को दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »