सिंहस्थ कुंभ: नागा साधुओं में झड़प, 1 घायल

धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में मामूली विवाद में रविवार को दिगंबर अखाड़े के दो नागा साधु आमने-सामने आ गए. उनके बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक साधु को गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

Advertisement
उज्जैन में एक महीने तक चलेगा सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में एक महीने तक चलेगा सिंहस्थ कुंभ

अंजलि कर्मकार

  • उज्जैन,
  • 24 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ में मामूली विवाद में रविवार को दिगंबर अखाड़े के दो नागा साधु आमने-सामने आ गए. उनके बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक साधु को गंभीर चोटें आईं हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

शुक्रवार को हुआ पहला शाही स्नान
उज्जैन में एक महीने तक चलेगा. शुक्रवार को यहां पहला शाही स्नान हुआ, जिसमें देश-दुनिया से जुटे करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. बता दें, बारह वर्ष बाद शुक्रवार को ग्रह नक्षत्रों का वह कल्याणकारी योग बना और इसके साथ ही सिंहस्थ का आगाज हुआ. इस दिन सिंह राशि में बृहस्पति के स्थित होने के कारण उज्जैन के कुंभ को सिंहस्थ कहा गया है.

Advertisement

वैचारिक कुंभ का भी होगा आयोजन
इस बार का सिंहस्थ कुछ अलग है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर सिंहस्थ में धर्म और मानवता के कल्याण के लिए संतों के प्रवचन और मार्गदर्शन के अलावा देशकाल और परिस्थितियों को लेकर एक का आयोजन भी हो रहा है. यह आयोजन 12, 13 और 14 मई को तीन दिन चलेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »