झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, गिरिडीह, दुमका और लातेहार में 14 लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. सबसे अधिक नौ मौतें गिरिडीह में हुईं. पुलिस के अनुसार, कई घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं और घायलों का इलाज जारी है.

Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने 14 लोगों की मौत. (Photo: Representational) आकाशीय बिजली गिरने 14 लोगों की मौत. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • गिरिडीह,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:17 PM IST

झारखंड में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में बड़ा हादसा हो गया. गिरिडीह, दुमका और लातेहार जिलों में बिजली गिरने से कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक नौ लोगों की मौत गिरिडीह जिले में हुई है.

खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके अनुमंडल के तहत तीन थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हो गए. इनमें से सबसे बड़ा हादसा देवरी थाना क्षेत्र में हुआ, जहां खेल खत्म होने के बाद एक जगह बैठे लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. मृतकों में चार की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है.

Advertisement

सबसे ज्यादा नौ मौतें गिरिडीह जिले में हुईं

उन्होंने बताया कि गवां और नौडीहा थाना क्षेत्रों में भी एक-एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हुई. दुमका जिले में रामगढ़ और हंसडीहा थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. इन घटनाओं में एक बच्चे सहित चार लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस ने सभी घटनाओं की जांच और कार्रवाई शुरू की

वहीं लातेहार जिले के चंदवा और सदर थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि इन घटनाओं में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. ृ पुलिस ने सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है..

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »