उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों के भाइयों की सड़क हादसे में गई जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रामगढ़ और रांची जिले के तीन युवक उत्तारखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले कई दिनों से फंसे हुए हैं. इनके दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई. पिता श्रवण बेदिया ने बताया कि हम विकलांग है, पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. टनल में मेरा बेटा राजेंद्र फंसा हुआ है और सड़क दुर्घटना में भतीजा दिनेश बेदिया की मौत हो गई.

Advertisement
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

राजेश वर्मा

  • रामगढ़,
  • 21 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 10:47 PM IST

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में पिछले कई दिनों से 41 मजूदर फंसे हुए हैं. इनमें झारखंड के रामगढ़ और रांची जिले के तीन युवक अनिल बेदिया, राजेंद्र बेदिया और सुखराम बेदिया भी शामिल हैं. एक ओर परिवार के लोग इन तीनों के सही सलामत बाहर निकल आने की दुआ कर रहे हैं. दूसरी तरफ इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार के दो अन्य युवकों का सड़क हादसे में निधन हो गया है. 

Advertisement

दरअसल, मंगलवार को झारखंड के रांची पटना NH/33 हाईवे के चूट्टूपालू घाटी में रांची की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रही दो गाड़ियों को टक्कर मार दी. साथ ही गिट्टी से लदे ट्रैक्टर को रौंदते हुए ट्रेलर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेलर के ड्राइवर की भी हादसे में जान चली गई. मरने वालों में दो युवक चचेरे भाई थे. जो सिलक्यारा सुरंग में फंसे बेदिया परिवार के युवकों को परिवार से थे. रिश्ते में सभी चचेरे भाई हैं. 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने बेदिया परिवार को झझकोर कर रख दिया है. परिजन एक तरफ ये टनल में फंसे अपने बेटों की सलामती की दुआ मांग रहे हैं. वहीं मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो बेटों की दर्दनाक मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है. बेदिया परिवार के बुजुर्ग श्रवण बेदिया ने बताया कि वह विकलांग है. टनल में मेरा बेटा राजेंद्र फंसा हुआ है और सड़क दुर्घटना में भतीजा दिनेश बेदिया की मौत हो गई. हम उत्तराखंड के सरकार से यही मांग करते हैं कि बेटे को सही सलामत घर पहुंचा दे.

Advertisement

सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए हैं तीन भाई

टनल में फंसे अनिल बेदिया के पिता चरकू बेदिया का कहना है कि हम भगवान से प्रार्थना करते हैं उनका बेटा सही सलामत घर आ जाए. जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे का शिकार हुए बुलेट सवार तीनों युवक मांडू थाना क्षेत्र के मांडू डीह के निवासी थे. सभी मृतकों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »