भगवान के चरणों में निकले प्राण, आरती के दौरान पुजारी को आया हार्ट अटैक... हुई मौत- VIDEO

झारखंड की राजधानी रांची में आरती के दौरान एक पुजारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. राटू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर-9 के मंदिर में आचार्य रजनीकांत मिश्रा भगवान की शाम की आरती कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे छाती पकड़कर गिर पड़े.

Advertisement
आरती के दौरान पुजारी की हुई मौत. (Photo: Screengrabs) आरती के दौरान पुजारी की हुई मौत. (Photo: Screengrabs)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुजारी को आरती करने के दौरान हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गई. मामला राटू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर-9 पर स्थित एक मंदिर का है. पुजारी की पहचान आचार्य रजनीकांत मिश्रा के रूप में हुई है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी अपनी छाती पकड़कर गिर पड़े और तुरंत उनकी मौत हो गई.

Advertisement

मंदिर में मौजूद चश्मदीदों और भक्तों के अनुसार सोमवार शाम आचार्य रजनीकांत मिश्रा हमेशा की तरह भगवान की शाम की आरती कर रहे थे. मंदिर भजन और शंख की ध्वनि से गूंज रहा था. भक्त पूरी श्रद्धा के साथ आरती में शामिल हो रहे थे. इसी बीच, आचार्य मिश्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई, उन्हें बेचैनी महसूस हुई और पलक झपकते ही वे पूजा स्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.

पुजारी के गिरते ही मंदिर में मची भगदड़
पुजारी को अचानक गिरते देख मंदिर में अफरातफरी मच गई. आरती में शामिल भक्त तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए. घटना के समय मंदिर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा और आचार्य मिश्रा को पास के अस्पताल ले जाने की कोशिश की. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

डॉक्टरों के अनुसार रांची के अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि आचार्य रजनीकांत मिश्रा बहुत ही सरल, सौम्य और धार्मिक व्यक्ति थे. भगवान की पूजा करते हुए उनके निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है. वहीं, मंदिर स्टाफ का कहना है कि रजनीकांत जब मंदिर में आए थे तो पूरी तरह स्वस्थ थे. लेकिन अचानक से उनकी तबीयत खराब हुई और मौत हो गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »