रांची: खाना लेने ट्रेन से उतरा जन सुराज पार्टी का सदस्य लापता, तलाश कर रही पुलिस

जनशताब्दी एक्सप्रेस में पैंट्री कार से खाना लेने के लिए 21 साल का युवक निकला, इसके बाद लापता हो गया. युवक के दोस्तों ने ट्रेन में खोजबीन करने के बाद रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. स्थानीय पुलिस और आरपीएफ अब लापता युवक की तलाश में जुटी हुई हैं.

Advertisement
रांची से पटना जा रही ट्रेन के सफर में एक युवक लापता हो गया (Representational) रांची से पटना जा रही ट्रेन के सफर में एक युवक लापता हो गया (Representational)

aajtak.in

  • रांची,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक 21 साल का युवक लापता हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, युवक की पहचान देवपालिक गुप्ता के रूप में हुई है, वह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक, देवपालिक दिल्ली के IIMC के पूर्व छात्र हैं और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर जुड़े हुए हैं. स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम उनकी तलाश कर रही है.

Advertisement

देवपालिक के दोस्त और सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि वे रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे. ट्रेन करीब 2:25 बजे रांची स्टेशन से रवाना हुई थी.

पैंट्री पर उतरने के बाद हुए लापता

गौतम कुमार के मुताबिक, ट्रेन रवाना होने के करीब दस मिनट बाद देवपालिक ने साथियों से कहा कि वह खाने का कुछ सामान लेने के लिए पैंट्री कार जा रहे हैं. इसके बाद वह अपनी सीट पर वापस नहीं लौटे.

यह भी पढ़ें: बिजनौर WhatsApp वीडियो विवाद में नया मोड़, मंदिर में साथ रहने का दावा करने वाली महिला पुलिसकर्मी लापता

गौतम ने बताया, "इसके बाद हम अपनी सीट से उठे और हमारे कोच के पास मौजूद पैंट्री कार में गए, लेकिन वह वहां नहीं मिले. फिर हमने ट्रेन के हर कोच में उनकी तलाश की, लेकिन वह ट्रेन में कहीं नहीं थे".

Advertisement

रांची से रवाना होने के बाद ट्रेन जब अपने पहले पड़ाव मुरी जंक्शन पर रुकी, तब देवपालिक के साथियों ने रेलवे पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई.

मुरी जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव सिंह ने बताया कि लापता युवक की तलाश जारी है. जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह तय है युवक रांची के बाद ट्रेन के पहले पड़ाव मुरी में नहीं उतरे थे. उनका मोबाइल भी बंद है. फिलहाल स्थानीय पुलिस और आरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम देवपालिक की तलाश में जुची हुई है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »