रांची के मेडिकल कॉलेज में MBBS स्टूडेंट ने कर ली खुदकुशी, हॉस्टल रूम में लटका मिला शव

रांची के रिम्स में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां MBBS कर रहे सेकेंड ईयर के छात्र ने सुसाइड कर लिया. उसका शव हॉस्टल के कमरे में मिला. सुबह काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो साथियों ने प्रबंधन को सूचना दी. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. शुरुआती जानकारी में छात्र के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
कॉलेज के निदेशक बोले- छात्र के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है. (Photo: Screengrab) कॉलेज के निदेशक बोले- छात्र के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है. (Photo: Screengrab)

आकाश कुमार

  • रांची,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज (RIMS) से ऐसी खबर आई है, जिसने मेडिकल छात्रों और शिक्षकों को सदमे में डाल दिया. यहां MBBS सेकंड ईयर के छात्र अक्षित कुजूर की हॉस्टल के कमरे में मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला कथित आत्महत्या का है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

यह घटना शनिवार की है. अक्षित कुजूर, 2024 बैच के MBBS छात्र थे. वे RIMS के हॉस्टल नंबर-8 में रहते थे. शनिवार को काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला. शुरुआत में साथ रहने वाले छात्रों को लगा कि शायद वह सो रहे होंगे या बाहर गए होंगे. लेकिन जब लंबे समय तक कोई जवाब नहीं मिला, तो साथी छात्रों को चिंता हुई.

Advertisement

इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी गई. दरवाजा तोड़ा गया, और अंदर जो दृश्य था, उसने सभी को हिला दिया. अक्षित का शव कमरे में लगे सीलिंग फैन से लटका मिला. घटना की खबर फैलते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. मेडिकल छात्र अपने साथी की मौत से स्तब्ध रह गए.

यह भी पढ़ें: UP: PAC में तैनात महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन परिसर में फंदे से लटका मिला शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिजनों को भी खबर दे दी गई. अक्षित मूल रूप से सिमडेगा के रहने वाले थे. रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने घटना को दुखद बताया. उन्होंने कहा कि अक्षित पढ़ाई में बहुत अच्छे स्टूडेंट थे. शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव में हो सकते थे, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी.

Advertisement

वहीं झारखंड पुलिस के बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. कमरे से मिले सामान, मोबाइल और अन्य चीजों की भी जांच की जा रही है. साथ ही, सहपाठियों और हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि इस घटना के पीछे आखिर क्या वजह थी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement