मंडप में बैठा रह गया दूल्हा... अचानक गायब हुई दुल्हन, वर पक्ष ने मांगा हर्जाना

झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में वरमाला के बाद दुल्हन अचानक लापता हो गई, जिससे शादी टूट गई. दूल्हा मंडप में इंतजार करता रह गया और बारात बिना दुल्हन लौट गई. रातभर पंचायत चली और वर पक्ष ने मानसिक व आर्थिक नुकसान का आरोप लगाकर हर्जाने की मांग की. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
बिना दुल्हन लौट गई बारात.(Photo: Screengrab) बिना दुल्हन लौट गई बारात.(Photo: Screengrab)

राजेश वर्मा

  • रामगढ़,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक अफरा-तफरी में बदल गईं. गुरुवार 14 मई की रात दुलमी प्रखंड के ब्यांग गांव से गाजे-बाजे के साथ बारात साडम गांव पहुंची थी. विवाह समारोह धूमधाम से चल रहा था और वरमाला की रस्म भी पूरी कर ली गई थी. परिवार और रिश्तेदार शादी की अगली रस्मों की तैयारी में जुटे थे.

Advertisement

वरमाला के बाद जब शादी की मुख्य रस्म यानी फेरे होने का समय आया, तो अचानक दुल्हन घर से लापता पाई गई. यह खबर मिलते ही मंडप में हड़कंप मच गया. दूल्हा मंडप में बैठा दुल्हन का इंतजार करता रह गया, जबकि परिवार के लोग उसे हर जगह तलाशते रहे. कुछ ही देर में शादी का माहौल पूरी तरह तनाव में बदल गया और पूरे गांव में हलचल शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें: सिर्फ दुआ नहीं देंगे, दुल्हनें सजाएंगे ट्रांसजेंडर..., रामगढ़ में किन्नरों के लिए बड़ी पहल

दुल्हन के अचानक गायब होने से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. देर रात तक गांव में पंचायत बैठी और पूरे मामले पर चर्चा होती रही. शादी की खुशियों के बीच पैदा हुई इस स्थिति ने सभी को हैरान कर दिया.

पंचायत और हर्जाने की मांग

Advertisement

रात भर चली पंचायत में वर पक्ष ने आरोप लगाया कि इस घटना से उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है. उनका कहना है कि शादी की तैयारी में हुए खर्च की भरपाई वधू पक्ष को करनी चाहिए. इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका. वहीं, वर पक्ष ने हर्जाना मांगा रहे हैं.

स्थिति बिगड़ने पर मामला गोला थाना पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शादी टूटने के बाद खर्च की भरपाई और दुल्हन के लापता होने की वजह अब जांच का मुख्य विषय बन गई है.

जांच पर टिकी नजर

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वरमाला के बाद ऐसा क्या हुआ कि युवती को घर छोड़ना पड़ा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि शादी टूटने के पीछे असली वजह क्या थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement