'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', फेसबुक लाइव पर रोते हुए आदिवासी नेता निशा भगत ने किया सुसाइड

झारखंड की आदिवासी नेता निशा भगत ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव किया था. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार, प्रशासन और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह अपने समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्हें साथ देने वाला कोई नहीं था.

Advertisement
रांची से आदिवासी नेता निशा भगत की आत्महत्या की खबर सामने आई है (Photo: ITG) रांची से आदिवासी नेता निशा भगत की आत्महत्या की खबर सामने आई है (Photo: ITG)

आकाश कुमार

  • रांची, झारखंड,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

झारखंड की आदिवासी नेता निशा भगत ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर कई लोगों और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे. अपने आखिरी लाइव में उन्होंने हेमंत सरकार, जमीन से जुड़े कुछ लोगों और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वह अपने समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्हें कहीं से साथ नहीं मिला.

Advertisement

निशा भगत ने लाइव के दौरान अपने परिवार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता को काफी कुछ सुनना पड़ रहा है. उन्होंने अपने संघर्ष और परिवार की परेशानी को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं.

'मैं अपने समाज के लिए लड़ती रही'

फेसबुक लाइव में निशा भगत ने कहा कि लोग उन्हें मजबूत महिला मानते थे. उन्होंने दावा किया कि वह अपने समाज के हितों के लिए लगातार आवाज उठा रही थीं.

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार की कमियों को सामने लाना और उसका भंडाफोड़ करना गलत है, तो इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग महिलाओं को अपमानित कर सकते हैं और उन्हें परेशान कर सकते हैं. निशा ने कहा कि वह इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं.

जमीन से जुड़े लोगों और प्रशासन पर उठाए सवाल

निशा भगत ने अपने फेसबुक लाइव में जमीन से जुड़े कुछ लोगों पर भी आरोप लगाए. उन्होंने प्रशासन पर भी नाराजगी जाहिर की. उनका आरोप था कि उन्होंने कई बार प्रशासन से अपनी सुरक्षा और परेशानियों को लेकर बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जरूरी मदद नहीं मिली. उन्होंने अजय तिर्की का नाम लेते हुए भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रांची: खाना लेने ट्रेन से उतरा जन सुराज पार्टी का सदस्य लापता, तलाश कर रही पुलिस

पिठोरिया थाना प्रभारी को भी किया फोन

फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठोरिया थाना प्रभारी से फोन पर बात की. बातचीत में उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई.

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके घर में हुई चोरी के मामले में भी चोर को नहीं पकड़ पाई. उन्होंने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही, जिन पर उन्हें बदनाम करने का आरोप था.

फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी गंभीर परेशानी जाहिर की. इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता और आदिवासी समाज के लिए किए गए संघर्ष का भी जिक्र किया.

परिवार और आदिवासी समाज का किया जिक्र

निशा भगत ने फेसबुक लाइव में अपने माता-पिता का कई बार जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत प्यार से पाला था और उन्हें इस बात का दुख है कि परिवार को उनकी वजह से काफी कुछ सुनना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना जीवन आदिवासी समाज के लिए संघर्ष करने में लगाया. लाइव में उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राजनीतिक दलों से अपेक्षित साथ नहीं मिला और वह अपने समाज के मुद्दों को लेकर लगातार लड़ती रहीं.

Advertisement

निशा भगत की आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद उनके फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोप भी चर्चा में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »