तेज प्रताप के तलाक विवाद से डिप्रेशन में लालू, किडनी पर भी पड़ रहा असर

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की टेंशन बढ़ गई है. रिम्स अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार लालू यादव को रात में नींद भी नहीं आ रही है.

Advertisement
लालू यादव (फोटो-इंडिया टुडे) लालू यादव (फोटो-इंडिया टुडे)

धरमबीर सिन्हा / दीपक कुमार

  • रांची,
  • 09 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

परिवार में चल रहे कलह की वजह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की टेंशन बढ़ गई है. रांची के रिम्स अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक लालू यादव का डिप्रेशन लेवल बढ़ गया है और उन्‍हें नींद नहीं आ रही है. डॉक्‍टरों का कहना है कि  बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या के तलाक की खबर ने लालू का डिप्रेशन लेवल बढ़ाया है.

Advertisement

डॉक्टरों ने बताया कि लालू यादव को रात में नींद नहीं आ रही है और इस वजह से उनकी तबीयत पर भी असर पड़ रहा है. इसकी वजह परिवार का पारिवारिक कलह है. डॉक्‍टर के मुताबिक लंबे समय से मधुमेह की समस्या होने के कारण लालू की किडनी पर भी असर पड़ा है, जो सिर्फ 50 प्रतिशत ही काम कर रहा है. कई बीमारियों से ग्रसित लालू को कई बार चक्कर भी आ चुका है. उन्‍हें डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिस्‍तर से अचानक न उठकर पैरों को जमीन पर रख धीरे-धीरे खड़े हों.

बता दें कि बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हाल ही में तलाक के फैसले के बाद लालू यादव से मिलने रांची आए थे. लेकिन तेज प्रताप पिता लालू यादव से मिलने के बाद परिवार पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया था. तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर भी बोला था कि वह उनकी बात नहीं मानेंगे और वह तलाक का फैसला ले चुके हैं.

Advertisement

ऐश्वर्या से अपनी नाइत्तफाकी का कारण बताते हुए तेज प्रताप ने ये भी दावा किया था कि इस मसले में घर के सभी लोग लड़की (पत्नी ऐश्वर्या) के पक्ष में हैं. तेज प्रताप ने कहा, 'घर के सभी लोग भाई-बहन, मां-बाप लड़की के पक्ष में हैं, लेकिन मैं अपनी बात पर अडिग हूं. मुझे कोई बांध नहीं सकता, मैंने साफ कह दिया है.' तेज प्रताप ने इस फसाद के पीछे साजिश का दावा किया. उन्होंने कहा, 'षड्यंत्र रचा जा रहा है, जिसमें परिवार के लोग शामिल हैं. डेढ़ महीने से लड़की से मेरी कोई बातचीत नहीं हुई और अब अचानक लड़की घर आ रही है और घर वाले भी सपोर्ट कर रहे हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »