झारखंड: आपसी कहासुनी का ऐसा अंजाम, पति ने कुल्हाड़ी से ले ली पत्नी की जान

झारखंड में एक घरेलू विवाद ने इतना खतरनाक मोड़ ले लिया कि शख्स ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
घरेलू विवाद में शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी (Representational) घरेलू विवाद में शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी (Representational)

aajtak.in

  • रांंची,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

झारखंड में एक घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक शख्स ने अपनी 35 साल की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी दी.

पुलिस ने आरोपी पति मंगिल सिंकू को हादसे की खबर मिलने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया. हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी मौके से बरामद कर ली गई है. जगन्नाथपुर पुलिस थाने के प्रभारी टिंकू कुमार दास ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात हुई. मृत महिला की पहचान सलमी सिंकू के रूप में हुई है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात मंगिल सिंकू और उसकी पत्नी सलमी सिंकू के बीच किसी घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ था. विवाद के बाद मंगिल ने अपनी पत्नी पर हथियार से हमला कर दिया. हमले के दौरान सलमी सिंकू की मौत हो गई.

वारदात के वक्त घर में ही थे ससुर

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किस घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था, इसकी सही वजह अभी सामने नहीं आई है. घटना के समय मृतका के ससुर घर के आंगन में सो रहे थे. पुलिस ने बताया कि उन्हें पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की जानकारी नहीं थी.

यह भी पढ़ें: 7 दिन पहले शहर कमाने आया था परिवार, एक शक और पति ने कर दी पत्नी की हत्या

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने वहां से महिला का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी मंगिल सिंकू को भी कुछ समय बाद पकड़ लिया गया.

Advertisement

थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने कहा कि पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, साथ ही विवाद की जड़ का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »