7 दिन पहले शहर कमाने आया था परिवार, एक शक और पति ने कर दी पत्नी की हत्या

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में पत्नी के कथित अवैध संबंधों के शक में पति ने उसकी हत्या कर दी. आरोपी टेकबहादुर भीम बहादुर चंद GIDC इलाके में वॉचमैन का काम करता था. पुलिस के मुताबिक कान्हा रेजीडेंसी के सिक्योरिटी रूम में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया और उसकी मौत हो गई.

Advertisement
आरोपी पति, जिसने अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या. (Photo: Screengrabs) आरोपी पति, जिसने अपनी ही पत्नी की कर दी हत्या. (Photo: Screengrabs)

ब्रिजेश दोशी

  • भरूच,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. रोजगार की तलाश में यहां आए एक नेपाली दंपति का परिवार महज एक सप्ताह के भीतर उजड़ गया. आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने के शक में पति ने उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर दिया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान टेकबहादुर भीम बहादुर चंद के रूप में हुई है. वह अंकलेश्वर के GIDC इलाके में वॉचमैन के तौर पर काम करता था. उसकी पत्नी लक्ष्मीचंद भी उसके साथ रहती थी. दोनों रोजगार की तलाश में अंकलेश्वर आए थे, लेकिन यहां उनके साथ हुई घटना ने पूरे मामले को दर्दनाक मोड़ दे दिया.

सिक्योरिटी रूम में मिला पत्नी का शव
यह घटना अंकलेश्वर GIDC के आवासीय इलाके में स्थित कान्हा रेजीडेंसी की है. पुलिस के मुताबिक गोल्डन पॉइंट चौकड़ी के पास स्थित इस रेजीडेंसी के सिक्योरिटी रूम में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शुरुआती जांच में सामने आया कि विवाद की वजह पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर पति का शक था.

आरोप है कि इसी विवाद के दौरान टेकबहादुर ने किसी भारी वस्तु से पत्नी के सिर पर वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Advertisement

कुछ ही घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
GIDC पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति टेकबहादुर भीम बहादुर चंद को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और वारदात का रीक्रिएशन कराया, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों को समझा जा सके.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या में इस्तेमाल की गई वस्तु और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. रोजगार की तलाश में नए शहर आए इस दंपति की जिंदगी में आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया, इसकी तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »