झारखंडः दलबदल केस की सुनवाई आज, बाबूलाल मरांडी सहित 3 विधायकों को नोटिस

बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के दलबदल मामले में आज स्पीकर के न्यायाधिकरण में सुनवाई होगी. तीनों विधायकों को इस बाबत नोटिस भेज दिया गया है.

Advertisement
बाबूलाल मरांडी सहित तीन विधायकों को नोटिस (फाइल फोटो) बाबूलाल मरांडी सहित तीन विधायकों को नोटिस (फाइल फोटो)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 15 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST
  • स्पीकर के न्यायाधिकरण में सुनवाई
  • तीन विधायकों को नोटिस भेजा गया
  • पहले 21 जनवरी को होनी थी सुनवाई

बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के दलबदल मामले में आज स्पीकर के न्यायाधिकरण में सुनवाई होगी. तीनों विधायकों को इस बाबत नोटिस भेज दिया गया है.

मामले में 21 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की गई थी, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के कोरोना संक्रमित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी. 

बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने स्पीकर के नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था. दलबदल मामले में स्वत: संज्ञान को बाबूलाल मरांडी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. इस पर स्पीकर ने हाई कोर्ट को बताया था कि वह स्वत: संज्ञान मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे‌.

Advertisement

बाद में झामुमो विधायक भूषण तिर्की, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव और प्रदीप यादव की तरफ से स्पीकर के न्यायाधिकरण में दलबदल से संबंधित शिकायत की गई थी. इसी आधार पर बाबूलाल मरांडी को दोबारा नोटिस भेजा गया था. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी की ओर से भी स्पीकर के न्यायाधिकरण में प्रदीप यादव और बंधु तिर्की पर दलबदल का मामला चलाने को लेकर याचिका दायर की गई है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »