वाहन ने टक्कर मारी और लाइटर से भर ट्रक में लग गई आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत

झारखंड के दुमका जिले में गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर सिगरेट लाइटर से भरे ट्रक में टक्कर होने के बाद आग लग गई. हादसे में ट्रक और पास के दो अन्य वाहन जलकर खाक हो गए. इस मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल को गंभीर अवस्था में बर्दवान के अस्पताल में रेफर किया गया है.

Advertisement
लाइटर से भरे ट्रक में लगी आग. (Photo: Representational) लाइटर से भरे ट्रक में लगी आग. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • दुमका,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

दुमका जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक वाहन टकरा जाने से कंटेनर ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर बुधवार शाम हुई, जब सिगरेट लाइटर से भरे ट्रक को पीछे से पत्थर चिप्स लदे एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में रखे लाइटरों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

Advertisement

आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े दो अन्य मालवाहक वाहन भी इसकी चपेट में आ गए. कुल मिलाकर तीन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें: कानपुर लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट: पुलिस की 5 टीमें, लगातार छापेमारी, फिर गिरफ्तारी... ऐसे पकड़ा गया शिवम मिश्रा

घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. घायल को पहले फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया.

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. मृतक और घायल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर पीछे से हुई टक्कर को ही आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement