10 साल पहले की थी पिता की हत्या, अब मां का मर्डर कर बेटे ने आंगन में ही जलाई लाश

पश्चिम सिंहभूम में एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर शव को जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. वारदात के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. मामले में फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है, जबकि गांव में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है.

Advertisement
बेटे ने10 साल पहले की थी पिता की हत्या, अब मां का किया मर्डर (Photo: representational image) बेटे ने10 साल पहले की थी पिता की हत्या, अब मां का किया मर्डर (Photo: representational image)

सत्यजीत कुमार

  • चाईबासा,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा गांव में एक बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां को मौत के घाट उतार दिया और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को घर के आंगन में जला डाला. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में डर और सनसनी का माहौल है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी नामजन बरजो ने सोमवार को पहले अपनी मां मैरी बरजो की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई की, फिर लोहे के दाऊली से वार कर उनकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने घर के पीछे लकड़ियां इकट्ठा कर शव को आग के हवाले कर दिया, ताकि अपराध के निशान मिटाए जा सकें. घटना के वक्त गांव के ज्यादातर लोग रनिया बाजार गए हुए थे. ऐसे में आरोपी की भाभी ने शोर मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका. जब मामला सामने आया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और उसके खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है. झारखंड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है.

Advertisement

जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है. स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी ने 8-10 साल पहले अपने पिता की भी हत्या की थी. उस समय उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं पाई गई थी, जिसके बाद उसे रांची के मानसिक चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए अवशेषों को जब्त कर डीएनए जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच जारी है और पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement