जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बड़ा एनकाउंटर, जैश के 4 आतंकी घिरे, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जवानों और आतंकियों के बीच शुक्रवार रात 8 बजे से ही मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. बताया जाता है कि दूदू बसंतगढ़ की पहाड़ियों पर जैश के 3 से 4 आतंकी छिपे हैं.

Advertisement
उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़. (File Photo: ITG) उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़. (File Photo: ITG)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 20 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार देर रात से ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जाता है कि दूदू बसंतगढ़ की पहाड़ियों पर जैश के 3 से 4 आतंकवादियों को संयुक्त बलों ने घेर लिया. जिसके बाद से लगातार गोलीबारी जारी है. इस गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया था. जिसके बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बचाया नहीं जा सका.

Advertisement

शुक्रवार रात 8 बजे से ही जारी है मुठभेड़

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. विशिष्ट सूचना के आधार पर, सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलिस ने सोजधार के ऊंचाई वाले इलाके से लगे दूदू पुलिस थाना क्षेत्र में एक अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ हुई.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता अब्दुल गनी भट का निधन, CM उमर ने जताया शोक

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मुठभेड़ जारी है. एसओजी, पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीमें मौके पर मौजूद हैं. इससे पहले, व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा था कि "किश्तवाड़ के सामान्य इलाके में एक खुफिया-आधारित अभियान में, व्हाइट नाइट कोर के सैनिकों ने रात लगभग 8 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया".

Advertisement

एक साल में इस इलाके में हुई हैं कई मुठभेड़

पिछले एक साल में इस इलाके में कई मुठभेड़ें हुई हैं. बीते 26 जून को दूदू-बसंतगढ़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में आतंकवादी हैदर को मार गिराया था. हैदर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का एक शीर्ष कमांडर था, जो पिछले चार वर्षों से इस क्षेत्र में सक्रिय था.

इससे पहले 25 अप्रैल को बसंतगढ़ क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »