कुलगाम में मुठभेड़ के बाद दो आतंकी ढेर, ASP सहित पांच सुरक्षाकर्मी भी हुए घायल

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 12 घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. हालांकि इस दौरान एएसपी और चार जवान भी घायल हो गए. मारे गए आतंकियों से कई हथियार बरामद किए गए हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया था जिसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरता हुआ देखकर गोलीबारी शुरू कर दी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

मीर फरीद

  • कुलगाम,
  • 28 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में दो आंतकवादियों को ढेर कर दिया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए जबकि इस ऑपरेशन के दौरान एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

रिपोर्ट के मुताबिक जिले के देवसर इलाके के आदिगाम गांव में सुरक्षा बलों द्वारा सुबह-सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एडिशनल एसपी (यातायात) मुमताज अली गोली लगने से घायल हो गए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान में शामिल चार सुरक्षाकर्मी मुठभेड़ में घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि दो आतंकवादी के मारे जाने के बाद इलाके में बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है. मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उसके संगठन का पता लगाया जा रहा है.

बता दें कि कुलगाम मुठभेड़ की ये कार्रवाई करीब 12 घंटे चली जिसमें दोनों आतंकी मारे गए हैं. मारे गए आतंकियों से सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों के सफाये का काम जारी है.

20 सितंबर को भी हुई थी मुठभेड़

बता दें कि इससे पहले 20 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के चसाना पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले शिकारी इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.  

Advertisement

उससे पहले कश्मीर के बारामूला से सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ का वीडियो सामने आया था. आतंकी फायरिंग करने के बाद भागने की फिराक में था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उसे घेर लिया और तड़ातड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. इससे आतंकी घायल हो गया और जमीन पर गिर गया. वह जैसे ही गिरा उसके हाथ से हथियार छूट गया, लेकिन उसने रेंगते हुए बंदूक उठाई, लेकिन सामने से आ रही गोलियों की बौछार से वह ढेर हो गया था. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »