जम्मू-कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, नवजात समेत तीन लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. एक्सिडेंट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में छह लोग थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे, जिसमें से एक महिला और 10 महीने का उनका बेटा भी शामिल था जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
जम्मू कश्मीर के रियासी में कार हादसा जम्मू कश्मीर के रियासी में कार हादसा

अशरफ वानी

  • जम्मू,
  • 02 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को हुए हदर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में छह लोग थे जो एक ही परिवार के सदस्य थे, जिसमें से एक महिला और 10 महीने का उनका बेटा भी शामिल था जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में उनकी गाड़ी पहाड़ से नीचे की तरफ फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी. मौके पर कुछ अधिकारी भी पहुंचे थे, जिन्होंने इस दुर्घटना का जायजा लिया.

Advertisement

गाड़ी में छह लोग थे मौजूद

एक अधिकारी ने इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा चामालू मोड पर हुआ. ये दुर्घटना शनिवार की सुबह को घटी, जिसके बाद वहां पीड़ितों को बचाने के लिए स्थानीय जनता मौके पर पहुंच गई थी, जहां उन्होंने देखा कि तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं. वो मालिकोट गांव से चस्साना की तरफ जा रहे थे जब गाड़ी के ड्राइवर से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और बाद में गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी.

हादसे में कुल्चा देवी (27), उनके 10 महीने के बेटे नीरज सिंह और भतीजे संधूर सिंह (23) की वहीं मौके पर मौत हो गई थी. कुल्चा देवी के पति छंकर सिंह (32), देवर धुंकर (19) और भतीजे अजय सिंह (18) को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए थे जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद वहां लोगों ने प्रशासन को घेरा और उनसे इलाके में सड़क की हालत और मामले की गंभीरता पर सवाल किए और चिंता जताई. 

Advertisement

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »