पुलवामा में मोस्ट वॉन्टेड जहूर समेत तीन आतंकियों का खात्मा, एक जवान शहीद

टेरीटोरियल आर्मी के सदस्य रहे हिज्बुल कमांडर जहूर को भी मार गिराया गया है. वह अक्टूबर में एनकाउंटर के दौरान भागने में कामयाब हो गया था.

Advertisement
पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (फोटो-PTI) पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (फोटो-PTI)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 15 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. हालांकि, अभी तीनों आतंकियों के शव नहीं बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के आतंकी जहूर ठोकर को भी ढेर कर दिया है. साथ ही इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है.

इस एनकाउंटर के दौरान एक जवान की शहादत भी हुई है. जबकि दो जवान जख्मी हुए हैं. इसके अलावा एनकाउंटर के दौरान एक स्थानीय युवा को भी गोली लगी है, जिसके बाद हंगामा हो गया.

Advertisement

शनिवार सुबह पुलवामा जिले के खारपुरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मौजूद होने की सूचना के आधार पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने जहूर समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है.

जहूर ठोकर 173 का सदस्य था और 2016 में सर्विस रायफल के साथ भागकर आतंकी बना था. फिलहाल, तीनों आतंकियों का शव नहीं बरामद हुआ है. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

गौरतलब है कि घाटी में सुरक्षाबलों के जवान लगातार छेड़े हुए हैं. पिछले हफ्ते में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मार गिराए गए थे. इस साल कश्मीर में करीब 235 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें ज्यादातर आतंकी स्थानीय हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »