सुरेश प्रभु ने कश्मीर घाटी में 4 नई रेलगाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कश्मीर घाटी के बनिहाल-बारामुला और बारामुला-बड़गाम मार्ग पर चार नई सवारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन चार नई गाड़ियों को मिलाकर घाटी में चलने वाली कुल रेलगाड़ियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई.

Advertisement
रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेल मंत्री सुरेश प्रभु

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2016,
  • अपडेटेड 3:43 AM IST

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कश्मीर घाटी के बनिहाल-बारामुला और बारामुला-बड़गाम मार्ग पर चार नई सवारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन चार नई गाड़ियों को मिलाकर घाटी में चलने वाली कुल रेलगाड़ियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई.

जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए करते रहेंगे काम
प्रभु ने कहा, 'इन मुफ्ती मोहम्मद सईद की थी, लेकिन उनके निधन के चलते इन्हें शुरू करने में देरी हो गई. हमें हालांकि खुशी है कि उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती आज हमारे साथ हैं. जम्मू एवं कश्मीर का विकास हमारी सरकार की हमेशा से प्राथमिकता रही है और हम इस राज्य में काम करते रहेंगे.'

Advertisement

रेलगाड़ियों से यात्रा का समय हुआ आधा
और उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ अनंतनाग में गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई. कश्मीर घाटी में यह मार्ग चार चरणों में बना है. बारामुला से बनिहाल के बीच 137 किलोमीटर लंबे मार्ग के कारण इनके बीच यात्रा में लगने वाला समय घटकर करीब आधा रह गया है.

प्रभु ने कहा, 'पहले सड़क से यात्रा करने में पांच से छह घंटे लगते थे लेकिन रेलगाड़ी से यह यात्रा ढाई घंटे में पूरी हो जाती है.' और कश्मीर के बनिहाल के बीच रेलमार्ग 2020 तक पूरा हो जाने का अनुमान है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »