J-K: सत्यपाल मलिक का आरोप- कश्मीर पर झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी

राज्यपाल मलिक ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर के हालात को लेकर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली है और न लाठीचार्ज हुआ है.

Advertisement
राज्यपाल सत्यपाल मलिक (IANS) राज्यपाल सत्यपाल मलिक (IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीर के हालात को लेकर झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर में एक भी गोली नहीं चली है और न ही कहीं लाठीचार्ज हुआ है.

जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य होने के बारे में उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 अब वापस नहीं होने जा रहा और लोग जितनी जल्दी इस बात को समझ लें, हालात उतनी जल्दी सुधरेंगे. यह एक बदला हिंदुस्तान है और अब अनुच्छेद 370 नहीं रहा.

Advertisement

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर के लोग राज्य का विशेष दर्जा हटने के बाद भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच सोमवार को पहली ईद मना रहे हैं. राज्य प्रशासन ने नमाज की व्यवस्था की देखरेख को लेकर और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए स्थानीय मौलवियों के साथ बैठक भी की. हिंसा के डर से रविवार को श्रीनगर में फिर से कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगा दिए गए थे, जिसके कारण वहां की अधिकांश मस्जिदों में ईद की नमाज की अनुमति नहीं दी गई थी.

सरकार की ओर से साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, छोटी मस्जिदों में ईद की नमाज का आयोजन किया गया था.

जम्मू कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार सुबह बताया गया, "घाटी के अलग अलग हिस्सों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है." त्योहार के बीच, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को ले जाने वाले सरकारी वाहन लगभग सभी सुनसान और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर दौड़ते देखे गए, जो आमतौर पर ऐसे अवसरों पर देखने को मिलते हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »