कश्मीर: PM मोदी की मौजूदगी में शहीद औरंगजेब के पिता होंगे बीजेपी में शामिल

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू, कश्मीर और लेह में रैली करेंगे. पीएम मोदी जम्मू और कश्मीर में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, लेकिन खास बात ये है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में शहीद औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ आज बीजेपी का दामन थामेंगे.

Advertisement
शहीद औरंगजेब (फाइल फोटो) शहीद औरंगजेब (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू, कश्मीर और लेह में रैली करेंगे. पीएम मोदी जम्मू और कश्मीर में कई विकास योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, लेकिन खास बात ये है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में शहीद औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ आज बीजेपी का दामन थामेंगे.

बता दें कि शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद औरंगजेब को आतंकियों ने बीते साल अगवा कर मार डाला था. मोहम्मद हनीफ बीजेपी से संतुष्ट हैं. उन्हें लगता है कि आतंकियों के खिलाफ कश्मीर में अगर कोई सरकार काम कर सकती है तो वो बीजेपी ही है और बीजेपी हनीफ को पार्टी में शामिल करा के ये संदेश देना चाहती है कि शहीद जवानों के परिवार बीजेपी के समर्थक हैं.

Advertisement

इसका लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितना फायदा मिलेगा ये तो समय बताएगा मगर इतना जरूर है कि पीएम मोदी की रैली को लेकर हुर्रियत की सांसें अटकी हुई हैं. हुर्रियत ने आज कश्मीर में बंद बुलाया है.

बता दें कि जम्मू कश्मीर के हालात बाकी राज्यों से अलग है, लिहाज़ा यहां की राजनीति का रंग भी अलग ही दिखता है. राजनीतिक उठापटक के चलते राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है और ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी कश्मीर को कई सौगात देंगे.

कैसे हुई थी औरंगजेब की हत्या?

बीते साल 14 जून की सुबह औरंगजेब ईद मनाने के लिए अपने राजौरी में स्थित अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान पुलवामा के कालम्पोरा से आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया था. 14 जून की शाम पुलिस और सेना के संयुक्त दल ने औरंगजेब का शव कालम्पोरा से करीब 10 किलोमीटर दूर गुस्सु नाम के एक गांव में बरामद किया था. उनके सिर और गर्दन पर गोलियां मारी गई थीं. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शहीद जवान की हत्या से पहले उन्हें टॉर्चर भी किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »